बिजनेस

टाटा, इंफोसिस, रिलायंस और जोमैटो जैसी बड़ी कंपनियों का इतना है शेयर प्राइस

  • Authored by: डिंपल अलावाधी
  • Updated Jan 19, 2023, 12:35 PM IST

Share Price Today: शेयर मार्केट में निवेश करने के लिए आपके पास डीमैट अकाउंट (Demat Account) होना चाहिए। आइए जानते हैं प्रमुख शेयरों का प्राइस क्या है।

Image

Share Market Today: टाटा, इंफोसिस, रिलायंस और जोमैटो जैसी बड़ी कंपनियों का इतना है शेयर प्राइस

Photo : iStock

Share Market News Today: ना सिर्फ भारत में, बल्कि पूरी दुनिया में शेयर मार्केट का काफी क्रेज है। कई लोग इंट्रा डे ट्रेडिंग करते हैं, तो कई लंबी अवधि के लिए निवेश के जरिए पैसा कमाते हैं। हालांकि शेयर मार्केट में काफी रिस्क भी होता है। पूरी जानकारी ना होने के कारण लोग स्टॉक मार्केट में पैसा नहीं लगा पाते हैं। आइए जानते हैं कि बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स (Sensex) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के प्रमुख इंडेक्स निफ्टी (Nifty) में टाटा मोटर्स, इंफोसिस, रिलायंस (RIL) और जोमैटो जैसी प्रमुख कंपनियों का शेयर प्राइस कितना है।

टाटा मोटर्स (Tata Motors)

सुबह के कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में पर टाटा मोटर्स का शेयर (Tata Motors Share Price) 0.73 फीसदी की मामूली गिरावट के साथ 405.40 रुपये पर था। इस दौरान कंपनी का मार्केट कैप 1,34,579.93 करोड़ रुपये था।

इंफोसिस (Infosys)

इस दौरान दिग्गज आईटी कंपनी इंफोसिस लिमिटेड के शेयर की कीमत (Infosys Share Price) सेंसेक्स पर 1543.05 रुपये और निफ्टी पर 1,542.20 रुपये थी। इंफोसिस का मार्केट कैप 6,49,580.40 करोड़ रुपये है।

रिलायंस (Reliance)

देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की बात करें, तो इसका मार्केट कैप 16,74,896.57 करोड़ रुपये है। फिलहाल रिलायंस के एक शेयर का दाम बीएसई पर (Reliance Share Price) 2475.65 रुपये और एनएसई पर 2,475.30 रुपये है।

जोमैटो (Zomato)

ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो के शेयर में गुरुवार को थोड़ी बढ़त है। सेंसेक्स पर इसकी कीमत 51.10 रुपये और निफ्टी पर इसकी कीमत (Zomato Share Price) 51.10 रुपये है। कंपनी का बाजार पूंजीकरण 43,699.41 करोड़ रुपये है।

टाटा कंसल्टेंसी सर्विस (TCS)

टाटा कंसल्टेंसी सर्विस (Tata Consultancy Service) देश की सबसे बड़ी कंपनियों में से एक है। कंपनी के एक शेयर की कीमत (TCS Share Price) बीएसई पर 3374.95 रुपये और एनएसई पर 3,374.50 रुपये है। इसका मार्केट कैप 12,34,399.28 करोड़ रुपये पर है।

टाटा मोटर्स (Tata Motors)

BSE और NSE पर टाटा मोटर्स के एक शेयर की कीमत (Tata Motors Share Price) क्रमश: 406.10 रुपये और 405.95 रुपये है। गुरुवार को यह गिरावट पर कारोबार कर रहा है। फिलहाल टाटा मोटर्स का मार्केट कैप 1,34,878.85 करोड़ रुपये है।

टाटा पावर (Tata Power)

टाटा की एक अन्य कंपनी टाटा पावर की बात करें, तो खबर लिखने के दौरान सेंसेक्स पर टाटा पावर का एक शेयर 205.95 रुपये और निफ्टी पर 205.85 रुपये का था। कंपनी का मार्केट कैप 65,808.02 करोड़ रुपये हो गया है।

एलआईसी (LIC)

इंश्योरेंस सेक्टर की जीवन बीमा निगम बीएसई (LIC Share Price) पर बढ़कर 708.25 रुपये और एनएसई पर बढ़कर 707.70 रुपये हो गया। बीमा सेक्टर की सबसे बड़ी कंपनी का बाजार पूंजीकरण 4,47,967.96 करोड़ रुपये है।

रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL)

गुरुवार को रेल विकास निगम लिमिटेड का शेयर (RVNL Share Price) गिरावट पर कारोबार कर रहा है। बीएसई और एनएसई पर इसका शेयर प्राइस क्रमश: 77.45 रुपये और 77.50 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 16,148.48 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है।

डिंपल अलावाधी
डिंपल अलावाधीauthor

बिजनेस डेस्क पर कार्यरत डिंपल अलावाधी की कारोबार के विषयों पर अच्छी पकड़ है। पत्रकारिता में 5 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाली डिंपल की व्यापार में खास रुचि है। पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार और बैंकिंग सेक्टर के मामलों में विशेष दिलचस्पी है।

और पढ़ें
End of Article