बिजनेस

Share Market Live: बाजार की उदासी हुई दूर, सेसेंक्स 580 अंक चढ़ा, निफ्टी 24900 से ऊपर

Share Market Today: बजट 2026 के बाद आज शेयर बाजार में जो उदासी छाई थी, अब दूर होती दिख रही है। सोमवार दोपहर बाद सेंसेक्स और निफ्टी में अच्छी रिकवरी देखने को मिली है। सेंसेक्स करीब 580 अंक की तेजी में है। वहीं, निफ्टी भी 24900 के दायरे में आ गया है।

Share Market Live

कैसा है शेयर बाजार का हाल

Photo : Times Now Digital

Share Market Today: 2 फरवरी को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत सपाट हुई है। खासतौर पर बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी में फिलहाल रिकवरी देखने को मिल रही है। लेकिन, ब्रॉड और सेक्टर मार्केट में बिकवाली जारी है। मोटे तौर पर बाजार पर बजट के झटकों का दबाव में दिख रहा है। बजट के बाद निवेशकों की सतर्कता और ग्लोबल संकेतों के बीच बाजार सीमित दायरे में उतार-चढ़ाव के साथ कारोबार करता नजर आया।

घटने लगा दबाव

दोपहर बाद 1:55 बजे के आसपास बाजार में मजबूती और बढ़ गई, जहां निफ्टी 50 107.60 अंक यानी 0.43% की बढ़त के साथ 24,933.05 पर कारोबार करता दिखा। दिन के कारोबार में इंडेक्स ने 24,796.50 पर ओपनिंग के बाद 24,963.30 का उच्च स्तर और 24,679.40 का निचला स्तर छुआ। वहीं बीएसई सेंसेक्स भी 535.50 अंक यानी 0.66% चढ़कर 81,258.44 के स्तर पर पहुंच गया, जहां दिन का हाई 81,315.64 और लो 80,387.25 दर्ज किया गया, जिससे संकेत मिलता है कि शुरुआती उतार-चढ़ाव के बाद बाजार में मजबूत रिकवरी देखने को मिल रही है।

शुरुआती कारोबार में दबाव

2 फरवरी 2026 को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत हल्की कमजोरी के साथ हुई। सुबह 9:15 बजे के आसपास निफ्टी 50 46.95 अंक यानी 0.19% गिरकर 24,778.50 पर कारोबार करता दिखा। वहीं सेंसेक्स भी 94.57 अंक यानी 0.12% टूटकर 80,628.37 के स्तर पर रहा। शुरुआती कारोबार में बाजार सीमित दायरे में उतार-चढ़ाव दिखा रहा है। इसके बाद सुबह 9:45 बजे के आसपास शेयर बाजार में मजबूती देखने को मिली, जहां निफ्टी 50 45.35 अंक यानी 0.18% की बढ़त के साथ 24,870.80 पर कारोबार करता दिखा। इस दौरान इंडेक्स ने 24,796.50 पर ओपनिंग के बाद 24,918.55 का दिन का उच्च स्तर और 24,726.85 का निचला स्तर छुआ। वहीं बीएसई सेंसेक्स भी 268.23 अंक यानी 0.33% चढ़कर 80,991.17 के स्तर पर पहुंच गया, जबकि दिन के कारोबार में इसका हाई 81,140.34 और लो 80,480.61 दर्ज किया गया। शुरुआती उतार-चढ़ाव के बाद बाजार में रिकवरी का रुख नजर आया।

मार्केट ब्रेड्थ में दबाव

शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक बाजार में गिरने वाले शेयरों की संख्या बढ़त वाले शेयरों से ज्यादा रही। लगभग 1,300 से ज्यादा शेयर गिरावट में जबकि करीब 870 शेयर बढ़त में कारोबार करते दिखे, जो बताता है कि बाजार का रुख फिलहाल कमजोर बना हुआ है।

NSE BSE

NSE BSE

सेक्टोरल तस्वीर

सेक्टोरल इंडेक्स में आईटी, एफएमसीजी, फाइनेंशियल सर्विसेज और रियल्टी शेयरों पर दबाव देखने को मिला, जबकि मेटल और PSU बैंक इंडेक्स में हल्की मजबूती नजर आई। इससे संकेत मिल रहा है कि बाजार में सेक्टर-विशेष खरीदारी और बिकवाली जारी है।

टॉप गेनर्स

शेयरओपनहाईलोपिछला बंदLTP% बदलाव
BIOFILCHEM39.0041.5536.8635.1140.60+15.64%
NIRAJISPAT177.40178.40177.40162.36178.40+9.88%
UFBL220.00238.40220.00217.44238.06+9.48%
E2E Networks2,339.002,526.002,305.402,296.402,508.00+9.21%
D-Link India409.95446.00409.95403.10438.05+8.67%
STL Networks20.2522.3420.2520.1321.70+7.80%
ABM International37.9037.9037.8035.2037.80+7.39%
Paras Petrofils2.993.182.992.943.14+6.80%
Sharda Cropchem980.001,053.00980.00987.801,048.30+6.12%
MRPL164.00173.79164.00162.77172.70+6.10%

टॉप लूजर्स

शेयर/ETFओपनहाईलोपिछला बंदLTP% बदलाव
ESILVER261.00261.00210.61263.26210.61-20.00%
SILVER1250.00250.00205.01256.11205.01-19.95%
SILVERADD254.54254.54203.65254.56205.00-19.47%
AXISILVER263.10263.10210.49263.11212.12-19.38%
SILVERIETF263.64263.64210.91263.63213.03-19.19%
SILVER ETF263.22263.22211.00263.22214.30-18.59%
GROWWSLVR242.71245.00206.50257.99210.50-18.41%
HDFCSILVER248.50248.50203.56252.74206.75-18.20%
SILVERBETA238.50238.60202.01252.32206.99-17.97%
SILVERAG256.65256.65206.55256.65212.00-17.40%

कुल मिलाकर बाजार का रुख

बाजार में फिलहाल सतर्कता का माहौल है और निवेशक बजट के बाद के प्रभाव और ग्लोबल संकेतों पर नजर बनाए हुए हैं। आगे की दिशा ग्लोबल मार्केट्स और संस्थागत निवेशकों की गतिविधियों से तय होगी।

डिस्क्लेमर: TIMES NOW नवभारत किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ या कमोडिटी में निवेश की सलाह नहीं देता है। यहां पर केवल जानकारी दी गई है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिज़नेस (Business News) अपडेट और आज का सोने का भाव (Gold Rate Today), आज की चांदी का रेट (Silver Rate Today) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

यतींद्र लवानिया
यतींद्र लवानिया author

प्रिंट और डिजिटल मीडिया में बिजनेस एवं इकोनॉमी कैटेगरी में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव। पिछले 7 वर्षों से शेयर बाजार, कॉरपोरेट सेक्टर और आर्थिक नीतियों... और देखें

End of Article