बिजनेस

Share Market Today, 17 May 2023: शेयर बाजार के लिए पॉजिटिव संकेत, SBI, HDFC Bank समेत इन स्टॉक्स पर रहेगी नजर

Share Market News Today (आज का शेयर बाजार), 17 May 2023: आज शेयर बाजार में चल रहे कारोबारी हफ्ते का चौथा कारोबारी दिन है। आज शेयर बाजार में तेज शुरुआत हो सकती है।

Image

आज शेयर बाजार में तेजी की उम्मीद

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • शेयर बाजार के लिए पॉजिटिव संकेत
  • एसजीएक्स निफ्टी में दिख रही तेजी
  • अमेरिकी बाजार में भी आई मजबूती

Share Bazar Today: आज शेयर बाजार के लिए कारोबारी हफ्ते का चौथा कारोबारी दिन है। आज शेयर बाजार में तेज शुरुआत होने की संभावना है। सुबह के समय SGX निफ्टी 68 या 0.37% की मजबूती के साथ 18300 पर है।

एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई (Nikkei) 440 अंकों की मजबूती के साथ 30,533.64 पर है। वहीं चीन का शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) 20.7 अंक ऊपर 3,304.42 पर है। इसी तरह साउथ कोरिया का कॉस्पी (Kospi) करीब 15 अंकों की मजबूती के साथ 2509 पर है।

अमेरिकी और यूरोपीय बाजारों में तेजी

अमेरिकी और यूरोपीय बाजारों पर नजर डालें तो अमेरिका बाजार मजबूती के साथ बंद हुआ। Dow Jones Industrial Average 408 अंक, जबकि Nasdaq Composite

157 अंक और S&P 100 23 अंक उछला। बुधवार को यूरोपीय बाजारों में मिला-जुला रुख रहा, क्योंकि निवेशकों की निगाहें अमेरिकी डेब्ट लिमिट बातचीत पर टिकी रहीं। पैन-यूरोपियन Stoxx 600 इंडेक्स 0.15 प्रतिशत गिरकर बंद हुआ।

क्या है अहम डेटा

  • कल क्रूड ऑयल की कीमतों में 2 फीसदी की तेजी आई
  • डॉलर इंडेक्स फ्यूचर्स में 0.24 प्रतिशत बढ़कर 102.81 पर कारोबार कर रहा था, जबकि एक डॉलर का मूल्य 82.40 रुपये के करीब रहा
  • स्पॉट गोल्ड 0.4 फीसदी गिरकर 1,981.29 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर्स 0.4 प्रतिशत गिरकर 1,984.90 डॉलर पर आ गया
  • NSE के डेटा के मुताबिक कल FII ने 149.33 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे, जबकि DII ने 17 मई को 203.87 करोड़ रुपये के शेयर बेचे

इन शेयरों पर रहेगी नजर

  • SBI : आज देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई के तिमाही नतीजे आएंगे
  • HDFC Bank: आरबीआई ने एचडीएफसी बैंक में 9.99% हिस्सेदारी खरीदने के लिए एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट को अपनी मंजूरी दे दी
  • JSW Steel: कंपनी को एक अनएक्सप्लोर्ड आयरन ओर माइन के लाइसेंस के लिए पसंदीदा बोलीदाता (Bidder) घोषित किया गया
  • Thermax : कंपनी ने वित्त वर्ष 2023 की तिमाही में 52.3% की सालाना वृद्धि के साथ 156.2 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया

इन कंपनियों के आएंगे नतीजे

  • आईटीसी
  • गेल (इंडिया)
  • इंटरग्लोब एविएशन
  • अरविंद
  • बाटा इंडिया
  • क्लीन साइंस एंड टेक्नोलॉजी
  • कंटेनर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया
  • ग्लैंड फार्मा
  • गुजरात नर्मदा वैली फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स
  • गल्फ ऑयल लुब्रिकेंट्स इंडिया

डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article