Share Market News Today, 17 Jan 2023: हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को शेयर बाजार में 'मंगल' रहा। दिनभर के उतार- चढ़ाव के बाद सेंसेक्स और निफ्टी शानदार बढ़त के साथ बंद हुए। बीएसई का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 562.75 अंक (0.94 फीसदी) बढ़कर 60,655.72 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 158.45 अंक यानी 0.89 फीसदी की तेजी के साथ 18,053.30 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी एफएमसीजी और रियल्टी के सेयरों में आई तेजी से बाजार हरे निशान पर बंद हुआ।
सेक्टोरल फ्रंट पर दिनभर के उतार- चढ़ाव के बाद लगभग सभी सेक्टर्स हरे निशान पर बंद हुए। केवल मीडिया, फार्मा और पीएसयू बैंक के शेयरों में गिरावट आई थी। वहीं बैंक, ऑटो, फाइनेंस सर्विस, एफएमसीजी, आईटी, मेटल, प्राइवेट बैंक और रियल्टी के शेयर हरे निशान पर बंद हुए।
कैसा रहा आज का बाजार? डिटेल में देखिए कैसी हुई बाजार की क्लोजिंग?
ग्लोबल बाजारों से तेजी संकेत
ग्लोबल मार्केट से भी तेजी संकेत मिले। मंगलवार को अमेरिकी शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुए। डाउ जोंस (Dow Jones) 112 अंक यानी 0.33 फीसदी बढ़ा था और नैस्डैक (Nasdaq) में 0.71 फीसदी का उछाल दर्ज किया गया। एस एंड पी 500 में 0.40 फीसदी की तेजी दर्ज की गई। यूरोपीय बाजार भी हरे निशान में बंद हुए थे। एफटीएसई 100 में 0.20 फीसदी की तेजी दर्ज की गई थी। वहीं डीएएक्स और सीएसी 40 में क्रमश: 0.31 फीसदी और 0.28 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई थी।
BSE पर लिस्टेड प्रमुख कंपनियों में से आज आईसीआईसीआई बैंक, सन फार्मा, बजाज फाइनेंस, टाटा स्टील, विप्रो, इंडसइंड बैंक, बजाज फिनसर्व और एसबीआई में गिरावट आई। वहीं एचडीएफसी, एचसीएल टेक, एचडीएफसी बैंक, रिलायंस, टीसीएस, पावर ग्रिड, अल्ट्राटेक सीमेंट, टेक महिंद्रा, एनटीपीसी, मारुति, इंफोसिस, एशियन पेंट्स, आईटीसी, कोटक बैंक, एक्सिस बैंक, आदि बढ़त पर बंद हुए।
