बिजनेस

Share Market Today, 07 Nov 2022: मजबूती के साथ खुला बाजार,क्या इस हफ्ते और आएगा उछाल?

  • Authored by: डिंपल अलावाधी
  • Updated Nov 7, 2022, 09:47 AM IST

Share Market News Today (आज का शेयर बाजार), 07 November 2022: प्री ओपन के दौरान सेंसेक्स 61 हजार के नीचे था और निफ्टी 18201.70 के स्तर पर था।

Image

Share Market Today: आज मजबूती के साथ खुला शेयर बाजार

Photo : BCCL

Share Market News Today, 07 Nov 2022: आज हफ्ते के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में तेजी आई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 237.77 अंक (0.39 फीसदी) की तेजी के साथ 61,188.13 के स्तर पर खुला। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 94.60 अंक यानी 0.52 फीसदी की तेजी के साथ 18,211.80 के स्तर पर खुला। शुरुआती कारोबार में 917 शेयरों में तेजी आई, 660 शेयरों में गिरावट आई और 1905 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।

पिछले हफ्ते सेंसेक्स 990.51 अंक यानी 1.65 फीसदी बढ़ा। अब देखना ये है कि इस हफ्ते बाजार का रुख कैसा रहेगा। डिटेल में जानने के लिए देखें ये वीडियो -

इस हफ्ते किन कारकों से प्रभावित होगा बाजार?

इस हफ्ते कंपनियों के तिमाही नतीजों, ग्लोबल संकेतों और विदेशी फंड निवेशकों की गतिविधियों से शेयर बाजार की दिशा तय होगी। उल्लेखनीय है कि मंगलवार को गुरु नानक जयंती के अवसर पर शेयर बाजार में अवकाश है। विश्लेषकों ने अनुमान लगाया है कि इस हफ्ते विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) का प्रवाह भी बाजार की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभा सकता है। भारतीय बाजार को लेकर एफआईआई की दिलचस्पी एक बार फिर से पैदा हुई है। इस सप्ताह बीपीसीएल, कोल इंडिया, टाटा मोटर्स, आयशर मोटर्स, हिंडाल्को और महिंद्रा एंड महिंद्रा जैसी दिग्गज कंपनियों के नतीजे जारी होंगे।

ग्लोबल बाजारों से तेजी के संकेत

पिछले सत्र में ग्लोबल शेयर मार्केट में भी तेजी रही। अमेरिका का डाउ जोंस 401 अंक (1.26 फीसदी) उछला। Nasdaq 1.28 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुआ था। यूरोपीय बाजार में भी तेजी का रुख रहा। DAX और CAC 40 में क्रमश: 2.51 फीसदी और 2.77 फीसदी की तेजी थी। FTSE 100 भी दो फीसदी से ज्यादा बढ़ा।

उल्लेखनीय है कि इक्विटी बाजारों में तेजी के रुख के बीच पिछले हफ्ते सेंसेक्स की टॉप 10 मूल्यवान कंपनियों में से सात कंपनियों का मार्केट कैप 1,33,707.42 करोड़ रुपये बढ़ गया था। सबसे ज्यादा तेजी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) में दर्ज की गई।

डिंपल अलावाधी
डिंपल अलावाधीauthor

बिजनेस डेस्क पर कार्यरत डिंपल अलावाधी की कारोबार के विषयों पर अच्छी पकड़ है। पत्रकारिता में 5 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाली डिंपल की व्यापार में खास रुचि है। पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार और बैंकिंग सेक्टर के मामलों में विशेष दिलचस्पी है।

और पढ़ें
End of Article