Share Market News Today, 02 June 2023: बेहतर ग्लोबल संकेतों के बीचआज शेयर बाजार (Share Market) में रौनक है। शुक्रवार को पहले दो घंटे में बाजार में तेजी बनी हुई है। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में तेजी है। सेंसेक्स में 200 अंकों से ज्यादा तेजी है तो निफ्टी 18550 अंको के पार निकल गया है। शेयर बाजार पर कल अमेरिकी बाजार में आई तेजी के बाद आज SGX Nifty में भी मजबूती का असर दिख रहा है। सुबह के कारोबार में SGX Nifty 75.5 या 0.41% की मजबूती के साथ 18,639 पर था।
वहीं एशियाई बाजारों में जापान का निक्कई (Nikkei) 235 अंकों अंकों की मजबूती के साथ 31,383.04, चीन का शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) 17.87 अंक उछल कर 3,222.50 पर और साउथ कोरिया का कॉस्पी (Kospi) भी 21 अंकों की उछाल के साथ 2,590 पर है।
अमेरिकी और यूरोपीय बाजारों में मजबूती
इससे पहले गुरुवार अमेरिकी बाजार और यूरोपीय बाजारों में भी तेजी आई। अमेरिकी बाजार में Dow Jones Industrial Average 153 अंक उछला। वही Nasdaq Composite 165 अंक और S&P 100 21.57 अंक मजबूत हुआ। वहीं EURO STOXX 50 39.5 अंकों की मजबूती के साथ 4,257.61 पर बंद हुआ।
ये फैक्टर हैं हावी
- नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार FII ने कल 71.07 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, जबकि DII ने 1 जून को 488.93 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे
- चीन के कमजोर फैक्ट्री एक्टिविटी डेटा ने इसके आर्थिक सुधार और बाकी एशिया पर इसके प्रभाव को लेकर चिंता बढ़ा दी है
- कल शेयर बाजार में गिरावट आई थी, जिसके पीछे प्रॉफिट बुकिंग एक कारण माना। मार्केट ऊपर जाने पर निवेशक अपने प्रॉफिट का कुछ हिस्सा निकालते हैं, जिससे मार्केट पर निगेटिव असर पड़ता है
- माना जा रहा है कि इस समय टेक्निकल फैक्टर भी मार्केट में गिरावट ला सकते हैं
बीएसई सेंसेक्स पर गुरुवार के टॉप 5 तेजी (Top 5 Gainer) वाले शेयर
- टाटा मोटर्स : 1.67 फीसदी
- हिंदुस्तान यूनिलीवर : 1.39 फीसदी
- एशियन पेंट्स : 1.32 फीसदी
- सन फार्मा : 1.12 फीसदी
- टीसीएस : 0.98 फीसदी
बीएसई सेंसेक्स पर गुरुवार के टॉप 5 गिरावट (Top 5 Loser) वाले शेयर
- भारती एयरटेल : 3.42 फीसदी
- कोटक बैंक : 3.31 फीसदी
- आईसीआईसीआई बैंक : 1.31 फीसदी
- आईटीसी : 1.24 फीसदी
- रिलायंस : 0.51 फीसदी
ये शेयर रहेंगे फोकस में
- कोल इंडिया : देश की सबसे बड़ी कोयला खनन कंपनी के ऑफर फॉर सेल इश्यू को बेस साइज से 3.457 गुना सब्सक्राइब किया गया है
- Tata Motors: कंपनी ने मई 2023 में 74,973 यूनिट कमर्शियल और पैसेंजर वाहनों की बिक्री की है, जो मई 2022 में बेची गईं 76,210 यूनिट्स से 1.6% कम है
- मारुति सुजुकी इंडिया: कंपनी ने मई 2023 में 1.8 लाख वाहनों के प्रोडक्शन का ऐलान किया, जो मई 2022 में 1.64 लाख यूनिट्स से 9.3% अधिक है
- आयशर मोटर्स: कंपनी ने मई 2023 में रॉयल एनफील्ड की 77,461 यूनिट्स की बिक्री की, जो पिछले साल इसी महीने में बेची गई 63,643 यूनिट्स की तुलना में 22% अधिक है
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर अलग-अलग शेयर बाजारों से जुड़ी जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
