बिजनेस

एक बार फिर लाल निशान में शेयर मार्केट, सेंसेक्स 191 तो निफ्टी 72 अंक फिसले

चालू वित्त वर्ष के आखिरी कारोबारी सत्र में शेयर बाजार लाल निशान में बंद हुआ। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 191.51 अंक या 0.25 प्रतिशत की गिरावट के साथ 77,414.92 और निफ्टी 72.60 अंक या 0.31 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 23,519.35 पर था। सेक्टोरल आधार पर फाइनेंशियल सर्विसेज और एफएमसीजी इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए। ऑटो, आईटी, फार्मा, मेटल, रिल्यटी, मीडिया, एनर्जी और इन्फ्र लाल निशान में बंद हुए।

Image

एक बार फिर लाल निशान में शेयर मार्केट

Photo : Times Now Digital

Share Market Today: चालू वित्त वर्ष के आखिरी कारोबारी सत्र में शेयर बाजार लाल निशान में बंद हुआ। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 191.51 अंक या 0.25 प्रतिशत की गिरावट के साथ 77,414.92 और निफ्टी 72.60 अंक या 0.31 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 23,519.35 पर था। हालांकि, चालू वित्त वर्ष में उतार-चढ़ाव के बीच निफ्टी ने 5.34 प्रतिशत और सेंसेक्स 5.11 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। आज के सत्र में लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में भी बिकवाली हुई। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 167.15 अंक या 0.32 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 51,672.25 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 24.15 अंक या 0.15 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 16,095 पर था।

टॉप गेनर्स और लूजर्स

सेक्टोरल आधार पर फाइनेंशियल सर्विसेज और एफएमसीजी इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए। ऑटो, आईटी, फार्मा, मेटल, रिल्यटी, मीडिया, एनर्जी और इन्फ्र लाल निशान में बंद हुए। सेंसेक्स में कोटक महिंद्रा बैंक, एचयूएल, आईसीआईसीआई बैंक, टाटा मोटर्स, नेस्ले, भारती एयरटेल, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक, आईटीसी, सन फार्मा और सन फार्मा और बजाज फिनसर्व टॉप गेनर्स थे। इंडसइंड बैंक, एमएंडएम, एचसीएल टेक, मारुति सुजुकी, जोमैटो, इन्फोसिस, पावर ग्रिड और टीसीएस टॉप लूजर्स थे।

शेयर मार्केट के लिए ऐसा बीता दिन

एलकेपी सिक्योरिटीज के जतीन त्रिवेदी ने कहा, "एफआईआई की ओर से की जा रही खरीदारी जारी रहने की उम्मीद है। इसकी वजह डॉलर का लगातार कमजोर होना है।" ईद के कारण 31 मार्च को शेयर बाजार बंद रहेंगे। अब शेयर बाजार नए वित्त वर्ष 26 में मंगलवार को खुलेंगे। वित्त वर्ष के आखिरी कारोबारी सत्र में बाजार तेजी के साथ खुले थे। सुबह करीब 9:28 बजे सेंसेक्स 102.31 अंक या 0.13 प्रतिशत की गिरावट के साथ 77,504.12 पर कारोबार कर रहा था, जबकि निफ्टी 25.25 अंक या 0.11 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23,566.70 पर था। संस्थागत गतिविधि एक प्रमुख कारक बनी हुई है, जिसमें विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने 27 मार्च को 11,111.25 करोड़ रुपये की इक्विटी खरीदी, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 2,517.70 करोड़ रुपये की इक्विटी खरीदी।

pawan mishra
Pawan Mishra author

पवन कुमार मिश्रा Timesnowhindi.com के साथ फरवरी 2024 से बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में जुड़े हैं। जन्म दिल्ली में हुआ और शिक्षा भी यहीं से पूरी की है। कारों से खास प्रेम है और ऑटोमोबाइल जगत से संबंधित हर छोटी-बड़ी अपडेट पर अपनी नजर रखते हैं और लोगों को गाड़ियों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही लोगों की आम समस्याओं और समस्याओं के समाधान के बारे में यूटिलिटी सेक्शन में भी लिखते हैं। संगीत में काफी रूचि है और व्यस्त न होने पर गाने गुनगुनाते या सुनते हुए नजर आते हैं। घूमने का भी काफी शौक है और प्रकृति से काफी लगाव भी। रामजस कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और इससे पहले बिजनेसवर्ल्ड हिंदी में बतौर सब-एडिटर भी काम कर चुके हैं। पिछले 3.5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में मौजूद हैं।

और पढ़ें
End of Article