बिजनेस

शांति के संदेशों से झूमा बाजार, ₹9 लाख करोड़ बढ़ी निवेशकों की पूंजी, सेंसेक्स 1372 अंक उछला

24 मार्च को भारतीय शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी देखने को मिली। वैश्विक स्तर पर शांति संकेतों और मजबूत ग्लोबल क्यूज के चलते निवेशकों का भरोसा लौटा और बाजार ने जोरदार उछाल दर्ज किया। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों प्रमुख इंडेक्स मजबूत बढ़त के साथ बंद हुए, जिससे निवेशकों की संपत्ति में भारी इजाफा हुआ।

Image

ट्रंप के वादे पर बाजार ने जताया भरोसा

Share Market Today 24 March: आज 24 मार्च को शेयर बाजार में जोरदार तेजी रही।अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शांति संकेतों ने वैश्विक बाजारों में सकारात्मक माहौल बनाया, जिसका सीधा असर भारतीय बाजार पर भी दिखा। शुरुआती गैप-अप के बाद बाजार ने दिनभर अपनी मजबूती बनाए रखी और अंत में बढ़त के साथ बंद हुआ। निवेशकों का सेंटीमेंट बेहतर हुआ, जिससे बाजार में खरीदारी का दायरा बढ़ा। सेंसेक्स 1372 अंक उछलकर बंद हुआ और निफ्टी 22,900 के पार बंद हुआ।

सेंसेक्स-निफ्टी: दिनभर मजबूती

सेंसेक्स 74,068 के स्तर पर बंद हुआ और 1,372 अंकों की बढ़त दर्ज की। दिन के दौरान 74,489 का हाई और 73,084 का लो बनाते हुए इंडेक्स ने वोलैटाइल लेकिन पॉजिटिव ट्रेंड दिखाया। वहीं, निफ्टी 22,912 पर बंद हुआ और करीब 400 अंकों की तेजी दर्ज की। इंडेक्स ने 23,057 का हाई और 22,624 का लो छुआ। एडवांस-डिक्लाइन रेशियो मजबूत रहा, जो बाजार की व्यापक मजबूती को दर्शाता है।

इंडेक्सस्तर (LTP)बदलाव% बदलावओपनहाईलोपिछला बंद
Nifty 5022,912.40+399.75+1.78%22,878.4523,057.3022,624.2022,512.65
Sensex74,068.45+1,372.06+1.89%74,212.4774,489.3973,084.4672,696.39

मार्केट कैप में बड़ा उछाल

आज की जोरदार तेजी के बीच बाजार पूंजीकरण में भी बड़ा उछाल देखने को मिला। BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप बढ़कर करीब ₹4,23,15,628 करोड़ (लगभग 4.5 ट्रिलियन डॉलर) पर पहुंच गया, जो पिछले सत्र के करीब ₹4,14,52,902 करोड़ के मुकाबले लगभग 9 लाख करोड़ रुपये की बढ़ोतरी को दर्शाता है। यह उछाल बताता है कि आज की रैली सिर्फ इंडेक्स तक सीमित नहीं रही, बल्कि पूरे बाजार में वैल्यू क्रिएशन हुआ और निवेशकों की संपत्ति में व्यापक इजाफा देखने को मिला।

ब्रॉड मार्केट में मिडकैप-स्मॉलकैप आगे

आज की रैली की खासियत यह रही कि यह केवल लार्जकैप तक सीमित नहीं रही। मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में 2% से ज्यादा की तेजी दर्ज की गई, जिससे यह संकेत मिला कि निवेशक व्यापक स्तर पर खरीदारी कर रहे हैं। माइक्रोकैप और मिडकैप इंडेक्स की मजबूती ने बाजार को अतिरिक्त सपोर्ट दिया।

इंडेक्सस्तर (LTP)बदलाव% बदलावओपनहाईलोपिछला बंद
NIFTY 10023,499.30+401.05+1.74%23,489.5023,654.7523,192.5523,098.25
NIFTY 20012,832.90+238.60+1.89%12,819.4012,912.0012,647.4012,594.30
NIFTY 50021,067.00+402.75+1.95%21,045.4521,183.1520,743.9020,664.25
NIFTY MIDCAP 10054,087.00+1,369.45+2.60%53,878.3054,315.9552,958.8052,717.55
NIFTY SMALLCAP 10015,495.20+396.50+2.63%15,459.7015,534.7015,115.7015,098.70
NIFTY MICROCAP 25019,553.75+546.85+2.88%19,453.4019,642.4019,111.1019,006.90

बैंकिंग और फाइनेंशियल्स का दबदबा

सेक्टोरल इंडेक्स में बैंकिंग और फाइनेंशियल सेक्टर सबसे आगे रहे। प्राइवेट बैंक और फाइनेंशियल सर्विसेज इंडेक्स में 2% से ज्यादा की तेजी आई। इसके अलावा ऑटो, IT और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स सेक्टर में भी अच्छी खरीदारी देखने को मिली, जिससे बाजार की ब्रेड्थ मजबूत रही।

सेक्टोरल इंडेक्सस्तर (LTP)बदलाव% बदलावओपनहाईलोपिछला बंद
NIFTY AUTO24,515.25+580.50+2.43%24,458.4524,728.3024,055.4523,934.75
NIFTY PRIVATE BANK25,046.25+609.35+2.49%24,832.2025,182.6524,624.5024,436.90
NIFTY FINANCIAL SERVICES24,482.20+523.00+2.18%24,388.1024,614.1024,102.7523,959.20
NIFTY FINANCIAL SERVICES EX-BANK28,146.90+738.25+2.69%28,010.0028,234.2527,557.7027,408.65
NIFTY MIDSMALL FINANCIAL SERVICES18,770.95+533.30+2.92%18,654.4018,814.2018,357.4518,237.65
NIFTY MEDIA1,296.55+43.20+3.45%1,272.051,301.701,257.801,253.35
NIFTY METAL11,059.15+195.70+1.80%11,114.2011,150.8010,909.9010,863.45
NIFTY IT29,648.90+501.85+1.72%29,572.7529,926.3529,210.7029,147.05
NIFTY FMCG46,408.30+571.25+1.25%46,498.5046,822.7045,777.2045,837.05
NIFTY PHARMA22,239.80+186.70+0.85%22,305.9522,364.3021,993.9522,053.10
NIFTY REALTY673.95+10.55+1.59%675.65681.50665.70663.40
NIFTY OIL & GAS10,878.50+140.65+1.31%10,919.6010,941.8510,771.6010,737.85
NIFTY CONSUMER DURABLES33,581.75+635.95+1.93%33,708.8033,828.0032,922.1532,945.80
NIFTY HEALTHCARE14,229.50+150.20+1.07%14,243.0514,313.4014,083.3014,079.30

INDIA VIX में गिरावट से राहत

INDIA VIX 24.74 के स्तर पर आकर करीब 7% गिरा, जिससे बाजार को राहत मिली। हालांकि, VIX अभी भी ऊंचे स्तर पर बना हुआ है, जो यह संकेत देता है कि बाजार में वोलैटिलिटी पूरी तरह खत्म नहीं हुई है और आगे उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। आज का बाजार स्पष्ट रूप से ब्रॉड-बेस्ड रैली का संकेत देता है, जहां लगभग सभी सेक्टरों में खरीदारी देखने को मिली। हालांकि, ऊंचे स्तरों पर मुनाफावसूली और वोलैटिलिटी के चलते आगे की चाल पर नजर रखना जरूरी होगा।

डिस्क्लेमर: TIMES NOW नवभारत किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ या कमोडिटी में निवेश की सलाह नहीं देता है। यहां पर केवल जानकारी दी गई है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें।

Yateendra Lawaniya
यतींद्र लवानियाauthor

प्रिंट और डिजिटल मीडिया में बिजनेस एवं इकोनॉमी कैटेगरी में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव। पिछले 7 वर्षों से शेयर बाजार, कॉरपोरेट सेक्टर और आर्थिक नीतियों से जुड़ी खबरों पर विशेष पकड़। लेखन में केवल हेडलाइन तक सीमित न रहकर आंकड़ों, नीतिगत फैसलों और कॉरपोरेट दावों के पीछे की वास्तविक तस्वीर को बैलेंस्ड और आसान शब्दों में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास। वर्तमान में Times Now Hindi के लिए बाजार की हर हलचल और आर्थिक घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं।

और पढ़ें
End of Article