बिजनेस

Share Market Strategy 2024: अगले 3 महीने कौन से सेक्टर्स रहेंगे गुलजार, यहां गिरावट में करें खरीदी

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Jan 6, 2024, 06:05 PM IST

Share Market Strategy 2024: यदि आप शेयर मार्केट में अलगे तीन महीनों के लिए क्या स्ट्रेटजी अपनानी चाहिए ये जानना चाहते हैं यह आपके काम की खबर है।

Image

Share Market Strategy 2024: अगले 3 महीने कौन से सेक्टर्स रहेंगे गुलजार, यहां गिरावट में करें खरीदी

Share Market Strategy 2024: अगर आप शेयर मार्केट में अगले तीन महीने किन सेक्टर में नजर रखनी चाहिए उसके बारे में जानना चाहते हैं तो यह खबर आपके काम की है। ET Now Swadesh के खास शो 'निकुंज की नज़र' में मार्केट गुरु और ET Now Swadesh के Editor In Chief निकुंज डालमिया(Nikunj Dalmia) ने अगले तीन महीनों के लिए Stock Market में कहां पर नज़र रखनी चाहिए, इसके बारे खास रणनीति बताई है।

Share Market Strategy 2024: कहां करें निवेश?

मार्केट गुरु निकुंज डालमिया के अनुसार, "बैंकों पर नजर रखना चाहिए। तीन महीने में अंदर गाड़ियों में स्लो डाउन देखने को मिल रहा है, QSR के अंदर थोड़ा सा स्लो डाउन आ रहा है, थोड़ा सा ग्रामीण अर्थव्यवस्था में आ रहा है। ऐसे में आपको इसी थीम पर ध्यान देना चाहिए और इस गिरावट का फायदा उठाना चाहिए" उन्होंने आगे कहा, "जहां पर थोड़ी खराब न्यूज आ रही है, वहां पर निवेश करने के लिए आपको तैयार होना चाहिए।"

एक्सपर्ट डालमिया ने आगे कहा, "दूसरी जगह जो अच्छी खबर है वह Road Construction में आएगी।" उन्होंने बताया, "खराब न्यूज पर भाव अच्छा हो जाएगा, वहां पर निवेश करें। अच्छी न्यूज से बहुत अच्छी न्यूज हो जाएगी वहां पर उछाल आएगा, तो वहां पर बेचें।"

Eicher Motors Share और EV पर निकुंज डालमिया

निकुंज डालमिया ने बताया,"मुझे लगता है कि EV को लेकर के Eicher Motors के पोर्टफोलियो पर फर्क नहीं पड़ेगा।" उन्होंने बताया,"2024 में ओला इलेक्ट्रिक आईपीओ ला रहा है, यह पब्लिक जाएगा तो पूरे के पूरे EV Universe में काफी उत्साह बना रहेगा। उस वजह से हो सकता है कि लोग Eicher Motors में मारामारी करें।" उन्होंने कहा कि Eicher Motors का मार्केट शेयर नहीं गिरा। यानि कि यह जो प्रोडक्ट है, यह मास्टर है। यह बिजनेस मुझे लग रहा है कि टीका रहेगा। निकुंज डालमिया ने कहा,"मुझे लगता है कि Eicher Motors पर नजर रखना चाहिए।"

Watch Video: यहां देखें पूरा Video

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article