बिजनेस

Share Market Live: बाजार का बदला रुख, सेंसेक्स डे लो 1000 अंक उछला, निफ्टी 22800 से ऊपर

शेयर बाजार में हल्की पॉजिटिव शुरुआत के बाद सेंसेक्स-निफ्टी खुलते ही लुढ़क गए थे। लेकिन, दोपहर बाद सेंसेक्स में डे लो 1000 अंक से ज्यादा की रिकवरी आई है। वहीं, निफ्टी भी 22800 से ऊपर टिक गया है।

Image

बाजार में लौटी तेजी

Share Market Live Today: शेयर बाजार दिन के निचले स्तरों से बढ़िया रिकवरी देखने को मिली है। बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी अब पॉजिटिव कारोबार कर रहे हैं। सेंसेक्स में जहां 72,728.66 के डे लो से 1019 अंक के उछाल के साथ 73,766.22 अंक तक पहुंच गया है। वहीं, निफ्टी 22,542.95 के डे लो से 325.65 अंक चढ़कर 22,871.55 तक पहुंच गया है।

इंडेक्स नामLTPबदलावबदलाव %ओपनहाईलोपिछला बंद
निफ्टी 5022,845.40+132.30+0.58%22,780.3022,871.5522,542.9522,713.10
सेंसेक्स73,711.46+391.91+0.53%73,477.5373,766.2272,728.6673,319.55

ओपनिंग रही कमजोर

हफ्ते की शुरुआत भारतीय बाजारों के लिए कमजोर रही। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों गिरावट के साथ खुले और शुरुआती कारोबार में दबाव बना रहा। ग्लोबल बाजारों से कमजोर संकेत, क्रूड ऑयल की तेजी और एशियाई बाजारों में बिखराव ने निवेशकों को सतर्क कर दिया है। सोमवार को बाजार की शुरुआत ही गिरावट के साथ हुई। BSE Sensex 300 अंकों तक टूटकर 73,000 के आसपास फिसल गया, जबकि Nifty 50 100 अंकों की गिरावट के साथ 22,600 के नीचे ट्रेड करता दिखा। ओपनिंग के मुकाबले इंडेक्स ने और कमजोरी दिखाई, जो साफ संकेत देता है कि बाजार में शुरुआती घंटे में ही बिकवाली हावी रही।

बैंकिंग शेयर बने रिकवरी के हीरो

आज की तेजी में सबसे बड़ा योगदान बैंकिंग सेक्टर का रहा। निफ्टी बैंक 1% से ज्यादा उछला, जबकि फाइनेंशियल सर्विसेज इंडेक्स में भी मजबूत खरीदारी देखने को मिली। प्राइवेट और PSU बैंक दोनों में तेजी ने बाजार को सपोर्ट दिया और सेंटिमेंट को पॉजिटिव बनाया।

ब्रॉड मार्केट में भी लौटी रौनक

मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में भी 0.7% से ज्यादा की तेजी दर्ज हुई। यह संकेत देता है कि रिकवरी सिर्फ लार्जकैप तक सीमित नहीं रही, बल्कि पूरे बाजार में खरीदारी फैली। मार्केट ब्रेड्थ भी मजबूत रही, जिससे रैली को भरोसा मिला।

सेक्टोरल ट्रेंड: कहां रही सबसे ज्यादा तेजी

आईटी, मेटल, रियल्टी और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स सेक्टर में अच्छी खरीदारी दिखी। खासकर कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में करीब 2% की तेजी ने ध्यान खींचा। हालांकि ऑयल एंड गैस सेक्टर दबाव में रहा, जो महंगे क्रूड और ग्लोबल अनिश्चितता का असर दिखाता है।

गिरावट से रिकवरी क्यों हुई

सुबह की गिरावट के बाद लो लेवल्स पर मजबूत खरीदारी आई। ग्लोबल संकेत पूरी तरह खराब नहीं थे और एशियाई बाजारों से कुछ सपोर्ट मिला। साथ ही क्रूड ऑयल में तेज उछाल नहीं बढ़ने से निवेशकों का डर थोड़ा कम हुआ। इन सभी फैक्टर्स ने मिलकर बाजार को संभाल लिया।

क्या है आगे का संकेत

आज का ट्रेड यह बताता है कि बाजार में अभी भी मजबूती बनी हुई है और हर गिरावट पर खरीदारी आ रही है। हालांकि ग्लोबल जोखिम अभी खत्म नहीं हुए हैं, लेकिन अगर यही ट्रेंड जारी रहता है तो बाजार शॉर्ट टर्म में मजबूती दिखा सकता है।

Yateendra Lawaniya
यतींद्र लवानियाauthor

प्रिंट और डिजिटल मीडिया में बिजनेस एवं इकोनॉमी कैटेगरी में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव। पिछले 7 वर्षों से शेयर बाजार, कॉरपोरेट सेक्टर और आर्थिक नीतियों से जुड़ी खबरों पर विशेष पकड़। लेखन में केवल हेडलाइन तक सीमित न रहकर आंकड़ों, नीतिगत फैसलों और कॉरपोरेट दावों के पीछे की वास्तविक तस्वीर को बैलेंस्ड और आसान शब्दों में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास। वर्तमान में Times Now Hindi के लिए बाजार की हर हलचल और आर्थिक घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं।

और पढ़ें
End of Article