बिजनेस

Share Market Today (13-May-2026): 3 दिन की गिरावट पर ब्रेक; Nifty 33, Sensex 50 अंक चढ़कर बंद

Share Market Today (13-May-2026) आज का शेयर मार्केट: तीन दिन लगातार बड़ी गिरावट के बाद बुधवार को शेयर बाजार में रिकवरी दिखी। दिनभर उठापटक के बाद Sensex 50 और Nifty 33 अंक ऊपर बंद हुए।

Image

बाजार में राहत के संकेत

Share Market Today (13-May-2026) आज का शेयर मार्केट: तीन दिन से जारी बड़ी गिरावट के बाद बुधवार को घरेलू शेयर बाजार में रिकवरी देखने को मिली है।Sensex Nifty की सपाट ओपनिंग के बाद शुरुआती कारोबार में दोनों इंडेक्स में बिकवाली हावी होती दिखी। लेकिन, बैंकिंग, मेटल, FMCG और फार्मा शेयरों के सपोर्ट से दोनों इंडेक्स हरे निशान में आ गए। दिनभर उतार-चढ़ाव के बाद आखिर में सेंसेक्स 50 और निफ्टी 33 अंक तेजी में बंद हुआ। दिन में सेंसेक्स 632 अंक उछलकर 75,191.57 तक चला गया। वहीं, निफ्टी 203 अंक की तेजी के साथ 23,582.95 अंक तक उछल गया।

ब्रॉड मार्केट में लौटी दमदार खरीदारी

बुधवार को बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद ब्रॉड मार्केट में मजबूत खरीदारी देखने को मिली। बड़ी कंपनियों के मुकाबले मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों ने बेहतर प्रदर्शन किया, जिससे साफ संकेत मिला कि निवेशकों का भरोसा धीरे-धीरे लौट रहा है। Nifty Midcap 100 इंडेक्स करीब 0.80 फीसदी की तेजी के साथ 60,183 के स्तर पर कारोबार करता दिखा, जबकि Smallcap 100 इंडेक्स में भी 0.39 फीसदी की बढ़त दर्ज हुई।

Midcap 50, Midcap 150 और MidSmallcap 400 इंडेक्स भी हरे निशान में कारोबार करते नजर आए। इससे संकेत मिला कि निवेशक सिर्फ लार्जकैप शेयरों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि मिड और स्मॉलकैप कंपनियों में भी खरीदारी कर रहे हैं। पिछले कारोबारी सत्र की भारी गिरावट के बाद निचले स्तरों पर वैल्यू बाइंग देखने को मिली।

Nifty 500 इंडेक्स करीब 0.40 फीसदी और Nifty Total Market इंडेक्स 0.42 फीसदी चढ़ा। इससे साफ हुआ कि बाजार की ब्रेड्थ मजबूत बनी हुई है। Microcap शेयरों में भी शानदार तेजी रही और Nifty Microcap 250 इंडेक्स 0.75 फीसदी तक उछल गया।

विक्स में तेजी ने बिगाड़ा माहौल

हालांकि India VIX हल्की बढ़त के साथ 19.31 पर बना रहा। इसका मतलब है कि निवेशकों में सतर्कता अभी भी पूरी तरह खत्म नहीं हुई है। बावजूद इसके, ब्रॉड मार्केट में खरीदारी का रुझान यह संकेत दे रहा है कि निवेशक गिरावट को खरीदारी के मौके के रूप में देख रहे हैं।

सेक्टोरल मार्केट में Metal और Oil & Gas का जलवा

सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो बुधवार को सबसे ज्यादा चमक Metal सेक्टर में देखने को मिली। Nifty Metal इंडेक्स 3.35 फीसदी की जबरदस्त तेजी के साथ कारोबार करता दिखा। ग्लोबल कमोडिटी कीमतों में मजबूती और मेटल कंपनियों में तगड़ी खरीदारी ने इस सेक्टर को बाजार का सबसे बड़ा आउटपरफॉर्मर बना दिया।

ऑयल एंड गैस सेक्टर में तेजी

इसके अलावा Oil & Gas सेक्टर में भी जोरदार तेजी देखने को मिली और Nifty Oil & Gas इंडेक्स 1.45 फीसदी चढ़ गया। Consumer Durables सेक्टर में भी शानदार खरीदारी रही, जहां इंडेक्स 1.62 फीसदी तक उछल गया। FMCG, Pharma, Healthcare, Cement और Chemicals सेक्टर में भी मजबूती दर्ज की गई।

आईटी सेक्टर मे दबाव कायम

दूसरी ओर IT सेक्टर में दबाव बना रहा। Nifty IT इंडेक्स 1.12 फीसदी टूट गया। अमेरिकी टेक बाजारों में कमजोरी और ग्लोबल अनिश्चितता का असर भारतीय IT कंपनियों पर जारी है। Auto, Realty और Private Bank सेक्टर में भी हल्की गिरावट देखने को मिली।

बैंकिंग शेयरों में चली उठापटक

बैंकिंग शेयरों में दिनभर उतार-चढ़ाव बना रहा। Nifty Bank हल्की कमजोरी में रहा, जबकि Financial Services इंडेक्स लगभग सपाट कारोबार करता दिखा। इससे साफ संकेत मिला कि बाजार में फिलहाल सेक्टर रोटेशन देखने को मिल रहा है, जहां निवेशक चुनिंदा सेक्टर्स में खरीदारी कर रहे हैं जबकि टेक और बैंकिंग शेयरों में अभी भी सतर्कता बनी हुई है।

मार्केट ब्रेड्थ में मजबूती

बुधवार को बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद मार्केट ब्रेड्थ मिश्रित लेकिन मजबूत नजर आई। NSE पर कुल 3,378 शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें 1,962 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए जबकि 1,303 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई और 113 शेयर बिना बदलाव के रहे। 58 शेयर अपने 52 हफ्ते के नए हाई पर पहुंचे, जबकि 53 शेयर 52-वीक लो पर फिसले। वहीं 69 शेयरों में अपर सर्किट और 108 शेयरों में लोअर सर्किट लगा, जो बाजार में तेज सेक्टर रोटेशन और स्टॉक-विशिष्ट एक्शन का संकेत देता है। दूसरी ओर BSE पर 4,369 शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें 2,415 शेयर हरे निशान में बंद हुए जबकि 1,785 शेयरों में गिरावट रही। 90 शेयरों ने नया 52-वीक हाई बनाया, जबकि 56 शेयर नए निचले स्तर पर पहुंचे। BSE में 157 शेयरों में अपर सर्किट और 188 शेयरों में लोअर सर्किट लगा, जिससे साफ संकेत मिला कि बाजार में चुनिंदा शेयरों में जबरदस्त उतार-चढ़ाव बना हुआ है।

मार्केट कैप में लौटी रिकवरी

भारी गिरावट वाले पिछले कारोबारी सत्र के बाद बुधवार को बाजार में रिकवरी के चलते निवेशकों की संपत्ति में भी बढ़ोतरी देखने को मिली। NSE का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन बढ़कर करीब 456.27 लाख करोड़ रुपये यानी 4.77 ट्रिलियन डॉलर पर पहुंच गया। वहीं BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप बढ़कर 458.74 लाख करोड़ रुपये यानी करीब 4.8 ट्रिलियन डॉलर हो गया। पिछले कारोबारी सत्र यानी 12 मई को BSE का कुल मार्केट कैप 455.80 लाख करोड़ रुपये था, ऐसे में एक ही दिन में निवेशकों की संपत्ति में करीब 3 लाख करोड़ रुपये का इजाफा देखने को मिला। इससे संकेत मिला कि मंगलवार की भारी बिकवाली के बाद बाजार में वैल्यू बाइंग लौट रही है और निवेशकों का भरोसा धीरे-धीरे मजबूत हो रहा है।

Yateendra Lawaniya
यतींद्र लवानियाauthor

प्रिंट और डिजिटल मीडिया में बिजनेस एवं इकोनॉमी कैटेगरी में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव। पिछले 7 वर्षों से शेयर बाजार, कॉरपोरेट सेक्टर और आर्थिक नीतियों से जुड़ी खबरों पर विशेष पकड़। लेखन में केवल हेडलाइन तक सीमित न रहकर आंकड़ों, नीतिगत फैसलों और कॉरपोरेट दावों के पीछे की वास्तविक तस्वीर को बैलेंस्ड और आसान शब्दों में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास। वर्तमान में Times Now Hindi के लिए बाजार की हर हलचल और आर्थिक घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं।

और पढ़ें
End of Article