बिजनेस

Share Market Today : ग्लोबल मार्केट से नहीं मिले अच्छे संकेत, शेयर बाजार में कमजोर शुरुआत की संभावना

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated May 9, 2023, 09:03 AM IST

Share Bazar News Today, 9 May 2023: शेयर बाजार में हफ्ते के पहले शुरुआती कारोबारी दिन में बढ़त देखने को मिली। इससे पिछले दिनों में हुई कुछ गिरावट की रिकवरी हुई

Image

शेयर बाजार

Share Bazar News Today, 9 May 2023: शेयर बाजार में हफ्ते के पहले शुरुआती कारोबारी दिन में बढ़त देखने को मिली। इससे पिछले दिनों में हुई कुछ गिरावट की रिकवरी हुई। 8 मई को एक प्रतिशत से अधिक लाभ दर्ज किया। बैंकिंग और वित्तीय सेवाओं और ऑटो सहित अधिकांश प्रमुख क्षेत्रों में कारोबार में बढ़त देखने को मिली। बीएसई सेंसेक्स 710 अंकों की तेजी के साथ 61,764 पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 50 195 अंकों की छलांग लगाकर 18,264.40 पर पहुंच गया, जो पिछले साल 20 दिसंबर के बाद का उच्चतम स्तर है।

हालांकि शेयर बाजार मंगलवार को कमजोरी के साथ खुल सकता है। क्योंकि दुनियाभर के शेयर बाजारों में गिरावट देखने को मिल रही है। SGX निफ्टी भी लाल निशान में ट्रेड कर रहा है, जोकि 18300 के लेवल पर आ गया है। इसी तरह कोरिया का कोस्पी और हॉन्गकॉन्ग का हेंगसेंग इंडेक्स भी टूट गए हैं। अमेरिकी वायदा बाजारों में भी महंगाई के आंकड़ों से पहले नरमी देखने को मिल रही है।

आज के नतीजे वाले शेयर

ल्यूपिन, रेमंड, रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर, अपोलो टायर्स, बिड़ला कॉर्पोरेशन, कैस्ट्रोल इंडिया, शैलेट होटल्स, एवरेडी इंडस्ट्रीज इंडिया, गोदरेज एग्रोवेट, हटसन एग्रो प्रोडक्ट, इंद्रप्रस्थ गैस, जेएम फाइनेंशियल, केएसबी, लेटेंट व्यू एनालिटिक्स, मैट्रिमोनी.कॉम, नजारा टेक्नोलॉजीज, नुवोको नौ मई को अपने तिमाही नजीजे जारी करेंगे। इसके अलावा विस्टास कॉरपोरेशन, रेन इंडस्ट्रीज, शिपिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया, एसआरएफ, सुवेन लाइफ साइंसेज और वेस्टलाइफ फूडवर्ल्ड स्टॉक्स फोकस में रहेंगे।

अमेरिकी शेयर बाजार का हाल

महंगाई के आंकड़े जारी होने से पहले स्टॉक फ्यूचर्स में कमजोरी देखने को मिल रही है। इसके पहले सोमवार को सामान्य कारोबार के दौरान तीनों प्रमुख इंडेक्स हल्के बदलाव के साथ बंद हुए थे। कल डाओ जोंस 0.2% की कमजोरी के साथ बंद हुआ था। वहीं, S&P 500 इंडेक्स 0.05% और नैस्डैक कम्पोजिट 0.2% की हल्की बढ़त के साथ बंद हुआ।

डिस्क्लेमर : यहां शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article