Shadowfax IPO: कैसे चेक करें अलॉटमेंट, स्टेप बाई स्टेप गाइड; क्या है ताजा GMP का हाल?
- Authored by: यतींद्र लवानिया
- Updated Jan 23, 2026, 11:09 AM IST
Shadowfax Technologies का ₹1,907 करोड़ का IPO अब अलॉटमेंट फेज में पहुंच गया है और निवेशकों की नजर आज अलॉटमेंट स्टेटस पर टिकी है। यह इश्यू करीब 3 गुना सब्सक्राइब हुआ, जिसमें QIB और रिटेल कैटेगरी से मजबूत मांग देखने को मिली। जिन निवेशकों ने आवेदन किया है, वे अपना PAN डालकर KFin Technologies की वेबसाइट के जरिए कुछ ही मिनटों में अलॉटमेंट स्टेटस ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।
शैडोफैक्स का अलॉटमेंट आज
Shadowfax Technologies IPO का आज अलॉटमेंट होना है। ₹1,907 करोड़ का यह इश्यू कुल करीब 3 गुना सब्सक्राइब हुआ था। शुरुआती दो दिनों में सब्सक्रिप्शन कमजोर रहा, लेकिन Day-3 पर निवेशकों की दिलचस्पी तेजी से बढ़ी और इश्यू को मजबूत सपोर्ट मिला। कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग अगले हफ्ते 28 जनवरी को NSE और BSE पर होने की उम्मीद है।
KFin पर कैसे चेक करें अलॉटमेंट?
Shadowfax Technologies IPO का अलॉटमेंट स्टेटस चेक करने का सबसे आसान तरीका Registrar KFin Technologies की वेबसाइट है। यहां चार स्टेप में अलॉटमेंट चेक कर सकते हैंं।
1: KFin Technologies की IPO स्टेटस वेबसाइट पर जाएं
2: ड्रॉपडाउन में Shadowfax Technologies चुनें
3: अपना PAN / Application Number / Demat Account Details दर्ज करें
4: Submit पर क्लिक करते ही आपका Allotment Status स्क्रीन पर दिख जाएगा
NSE पर Shadowfax IPO Allotment Status कैसे देखें?
NSE प्लेटफॉर्म पर स्टेटस चेक करने के लिए ये स्टेप्स फॉलो करें।
- NSE IPO allotment status पेज पर जाएं
- IPO symbol सेलेक्ट करें
- PAN और Application Number डालें
- Submit पर क्लिक करें
BSE पर IPO Allotment Status कैसे देखें?
BSE वेबसाइट पर चेक करने का तरीका
- BSE application status पेज खोलें
- Issue Type में Equity चुनें
- Shadowfax Technologies सेलेक्ट करें
- PAN या Application Number भरें
- Submit पर क्लिक करें
Shadowfax IPO GMP
अनलिस्टेड मार्केट को ट्रैक करने वाली वेबसाइट्स के मुताबिक, Shadowfax IPO का Grey Market Premium (GMP) ₹0 पर बना हुआ है। इसका मतलब यह है कि अगर GMP ऐसे ही बना रहा, तो शेयर की लिस्टिंग ₹124 के आसपास हो सकती है, जो कि प्राइस बैंड का अपर एंड है। यानी मौजूदा संकेतों के मुताबिक लिस्टिंग गेन करीब 0% रहने की संभावना है।
किस कैटेगरी में कितना सब्सक्रिप्शन?
NSE डेटा के मुताबिक, IPO को कुल 24,23,88,240 शेयरों के लिए बोली मिली, जबकि ऑफर में 8,90,88,807 शेयर रखे गए थे। वहीं कैटेगरी के हिसाब से देखें, तो रिटेल कैटेगरी में करीब 2.30 गुना सब्सक्रिप्शन हुआ है। इसके अलावा नॉन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII) कैटेगरी में इश्यू पूरी तरह नहीं भरा और कुल सब्सक्रिप्शन
0.84 गुना यानी 84 फीसदी रहा। वहीं, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) कैटेगरी में इश्यू 3.81 गुना सब्सक्राइब हुआ है। इसके अलावा एम्प्लोयी रिजर्व कैटेगरी में 2.07 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है।
क्या कह रहा सब्सक्रिप्शन डाटा?
सब्सक्रिप्शन डाटा के डाटा ये बात साफ समझ में आती है कि सबसे मजबूत मांग QIB कैटेगरी से देखने को मिली, जबकि NII ने इस इश्यू में ज्यादा दिलचस्पी नहीं दिखाई है। वहीं, रिटेल निवेशकों में भी उत्साह दिखा है। NII इस स्टाॅक में लिस्टिंग डिस्काउंट देख रहे हैं, जबकि QIB इसे नए जमाने के नए बिजनेस के तौर पर देखकर फ्यूचर ग्रोथ देख रहा है। वहीं, रिटेल निवेशकों के लिए फिलहाल मेनबोर्ड में यह अकेला इश्यू था, लिहाजा ज्यादातर रिटेल निवेशकों ने लिस्टिंग गेन की उम्मीद में इश्यू को सब्सक्राइब किया है।
IPO से जुटाई रकम का इस्तेमाल कहां होगा?
कंपनी ने बताया है कि Fresh Issue से मिले फंड का इस्तेमाल नेटवर्क इंफ्रास्ट्रक्चर विस्तार, नए फर्स्ट माइल और लास्ट माइल सॉर्टेशन सेंटर्स के लिए लीज पेमेंट, ब्रांडिंग-मार्केटिंग, संभावित अधिग्रहण और सामान्य कॉर्पोरेट जरूरतों में किया जाएगा।
Shadowfax क्या करती है?
Shadowfax भारत की प्रमुख लॉजिस्टिक्स कंपनियों में से एक है, जो e-commerce express parcel delivery और कई value-added logistics services देती है।
डिस्क्लेमर: TIMES NOW नवभारत किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है। यहां पर केवल जानकारी दी गई है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिज़नेस (Business News) अपडेट और आज का सोने का भाव (Gold Rate Today), आज की चांदी का रेट (Silver Rate Today) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।