Sensex 700 और Nifty 200 अंक से ज्यादा भागे, Share Market में क्यों आई तूफानी तेजी
- Authored by: यतींद्र लवानिया
- Updated Jan 16, 2026, 11:23 AM IST
Share Market Update: शुक्रवार 16 जनवरी को भारतीय बाजार में जोरदार तेजी का रुख देखने को मिल रहा है। बेंचमार्क इंडेक्स Sensex 700 अंक से ज्यादा उछलकर 84,134.97 पर पहुंच गया और Nifty 25,850 के पार निकल गया। IT शेयरों में तेज खरीदारी, क्रूड में नरमी, ग्लोबल संकेत और India VIX में गिरावट जैसे कई फैक्टर हैं, जिन्होंने बाजार रैली को सपोर्ट किया है।
क्यों भागा बाजार (इमेज क्रेडिट, कैन्वा)
Why Share Market Rally Today: Sensex-Nifty Rally Reason। शेयर बाजार में तेजी क्यों, आज सेंसेक्स-निफ्टी में कितना उछाल आया?
शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी देखने को मिली। Sensex करीब 752.26 अंक उछलकर 84,134.97 तक पहुंच गया, जबकि Nifty 25,850 के ऊपर ट्रेड करता नजर आया। बाजार की इस रैली की सबसे बड़ी वजह Infosys के बेहतर नतीजे और FY26 के लिए रेवेन्यू ग्रोथ गाइडेंस में बढ़ोतरी रही, जिससे IT सेक्टर में तेज खरीदारी का माहौल बन गया।
IT बना सबसे बड़ा ट्रिगर
Infosys के शेयर 5 प्रतिशत से ज्यादा चढ़े और यह करीब चार महीनों की सबसे तेज उछाल मानी जा रही है। कंपनी ने Q3 FY26 के नतीजों के साथ FY26 के लिए रेवेन्यू ग्रोथ गाइडेंस को बढ़ाकर 3 से 3.5 प्रतिशत कर दिया, जो पहले 2 से 3 प्रतिशत थी। Infosys की तेजी का असर पूरे सेक्टर पर साफ दिखा। Nifty IT index करीब 3 प्रतिशत उछलकर 38,851 के आसपास पहुंच गया और इंडेक्स के सभी 10 शेयर बढ़त के साथ ट्रेड करते दिखे। Nifty50 में Infosys के अलावा Wipro और Tech Mahindra भी टॉप गेनर्स में शामिल रहे, जिससे बाजार की ओवरऑल सेंटीमेंट को मजबूती मिली।
ग्लोबल संकेत मजबूत
विदेशी बाजारों से मिले पॉजिटिव संकेतों ने भी भारतीय इक्विटी को सपोर्ट किया। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का KoSPI मजबूती के साथ ट्रेड कर रहा था, जबकि अमेरिकी बाजार भी ओवरनाइट हरे निशान में बंद हुए। ग्लोबल रिस्क सेंटीमेंट बेहतर रहने से घरेलू बाजार में खरीदारी का भरोसा बढ़ा।
कच्चे तेल में नरमी
ब्रेंट क्रूड में हल्की गिरावट भी बाजार के लिए पॉजिटिव फैक्टर रही। Brent करीब 0.24 प्रतिशत फिसलकर 63.61 डॉलर प्रति बैरल के आसपास रहा। तेल की कीमतें कम होने से भारत के लिए आयात बिल पर दबाव घटता है और इन्फ्लेशनरी प्रेशर कम होने की उम्मीद बनती है, जो इक्विटी के लिए सपोर्टिव माना जाता है।
India-US ट्रेड डील उम्मीद बढ़ी
निवेशकों का मूड India-US ट्रेड डील को लेकर भी बेहतर दिखा। वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल के मुताबिक, प्रस्तावित समझौते का पहला चरण पूरा होने के करीब है। यह डील खासतौर पर भारतीय निर्यात पर जवाबी टैरिफ को कम करने के लिहाज से अहम मानी जा रही है। बातचीत जारी रहने के संकेत से बाजार में पॉजिटिविटी बनी रही।
VIX में गिरावट से रिस्क सेंटिमेंट मजबूत
मार्केट का फीयर इंडेक्स या वोलैटिलिटी ट्रैकर कहे जाने वाला India VIX भी नीचे आया है। India VIX करीब 1.24 प्रतिशत गिरकर 11.18 पर पहुंच गया। VIX का नीचे आना यह दिखाता है कि बाजार में घबराहट कम है और निवेशक रिस्क लेने के लिए ज्यादा तैयार हैं, जिससे तेजी को सपोर्ट मिलता है।
बैंकिंग शेयरों में खरीदारी
IT के अलावा बैंकिंग शेयरों में भी मजबूत खरीदारी देखने को मिली। वजह यह रही कि 17 जनवरी को HDFC Bank, ICICI Bank, IDBI Bank और Yes Bank जैसे बड़े नामों के तिमाही नतीजे आने हैं। नतीजों से पहले पोजिशनिंग और सेक्टर में वेट बढ़ाने की रणनीति ने भी बाजार को सपोर्ट किया।
Nifty के लिए कौन से लेवल अहम
ET Now के पैनलिस्टों के मुताबिक टेक्निकल फ्रंट पर 25,600 के आसपास का सपोर्ट एक रिवर्सल पैटर्न को मजबूती दे रहा है। आगे तेजी जारी रखने के लिए Nifty का 25,715 के ऊपर टिके रहना जरूरी माना जा रहा है। अगर यह लेवल बना रहता है तो 26,020 तक की चाल की संभावना बन सकती है। हालांकि अगर Nifty 25,600 के नीचे फिसलता है तो गिरावट बढ़कर 25,060 तक जा सकती है।
डिस्क्लेमर: TimesNow Hindi किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है। यहां पर केवल जानकारी दी गई है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिज़नेस (Business News) अपडेट और आज का सोने का भाव (Gold Rate Today), आज की चांदी का रेट (Silver Rate Today) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।