बिजनेस

Tata Motors के शेयर पर ये क्या बोल गए मार्केट एक्सपर्ट संजीव भसीन, दे डाली फटाफट ये काम करने की सलाह

Tata Motors Shares: टाटा मोटर्स के बारे में संजीव भसीन ने कहा है कि उन्होंने टाटा मोटर्स में मुनाफावसूली (Profit Booking) करने और अशोक लीलैंड में एंट्री करने यानी खरीदने सलाह दी थी। वहीं उन्होंने कहा है कि अशोक लेलैंड इस साल का ऑटो स्टॉक है।

Image

टाटा मोटर्स शेयर बेचें

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • दो शेयरों पर संजीव भसीन ने दी सलाह
  • टाटा मोटर्स के शेयर बेचने की सलाह
  • अशोक लेलैंड को खरीदने की सलाह

Tata Motors Shares: दिग्गज मार्केट एक्सपर्ट संजीव भसीन ने ऑटो सेक्टर की अपनी पसंदीदा कंपनी के नाम का खुलासा किया है। शुक्रवार को ईटी नाउ स्वदेश के साथ बातचीत में मार्केट एक्सपर्ट संजीव भसीन ने 2024 में बंपर रिटर्न के लिए एक लार्जकैप ऑटो स्टॉक खरीदने की सलाह दी है। उन्होंने टाटा मोटर्स पर भी विस्तार से बात की। संजीव भसीन जिस ऑटो स्टॉक पर बहुत ज़्यादा भरोसा कर रहे हैं, वह है अशोक लेलैंड। अशोक लेलैंड हिंदुजा ग्रुप की प्रमुख कंपनी है।

ये भी पढ़ें -

टाटा मोटर्स पर क्या दी सलाह

टाटा मोटर्स के बारे में संजीव भसीन ने कहा है कि उन्होंने टाटा मोटर्स में मुनाफावसूली (Profit Booking) करने और अशोक लीलैंड में एंट्री करने यानी खरीदने सलाह दी थी। वहीं उन्होंने कहा है कि अशोक लेलैंड इस साल का ऑटो स्टॉक है।

उन्होंने अशोक लेलैंड के शेयर के लिए इस साल का टार्गेट 300 रुपये है, लेकिन इसका पहला टार्गेट 250 रुपये होगा। एक बार जब यह 250 रुपये के स्तर पर पहुंच जाएगा, तो उनका अगला लक्ष्य 300 रुपये होगा।

कितना मिल सकता है रिटर्न

शनिवार को भी शेयर बाजार खुला हुआ है। आज बीएसई पर अशोक लेलैंड का शेयर 210 रु पर है। अगर ये 300 रु तक जाता है तो करीब 43 फीसदी रिटर्न दे सकता है।

डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी नाउ स्वदेश की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी नाउ स्वदेश को मार्केट एक्सपर्ट द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article