क्रेडिट कार्ड आज के समय में कैशलेस पेमेंट, ऑनलाइन खरीदारी और बिल पेमेंट का एक अहम टूल बन चुके हैं, लेकिन जब कार्ड चुनने की बारी आती है तो पहला सवाल यही आता है कि Secured या Unsecured क्रेडिट कार्ड में से कौन सा कार्ड बेहतर होगा। दरअसल, ये दोनों ही कार्ड अलग-अलग तरह से काम करते हैं और इनके अपने फायदे-नुकसान भी अलग-अलग हैं-
Secured Credit Card क्या होता है
Secured क्रेडिट कार्ड में आपको कार्ड जारी होने के लिए बैंक को एक सिक्योरिटी डिपॉजिट (Fixed Deposit) देना होता है। यह डिपॉज़िट आपके कार्ड के क्रेडिट लिमिट के रूप में काम करता है। उदाहरण के लिए अगर आप 50,000 का FD रखते हैं तो आपको लगभग उस रकम के करीब कार्ड लिमिट मिल सकती है। यह कार्ड खासकर उन लोगों के लिए अच्छा है, जिनका क्रेडिट स्कोर कम है या कोई क्रेडिट हिस्ट्री ही नहीं है। जैसे छात्र, नए नौकरीपेशा या जिनके पुराने क्रेडिट रिकॉर्ड खराब रहे हैं। Secured कार्ड लेने से आप क्रेडिट हिस्ट्री बनाए रख सकते हैं या इसे सुधार सकते हैं, बशर्ते आप अपने बिल समय पर चुकाएं।
Secured कार्ड के फायदे
- आसानी से अप्रूवल मिल जाता है क्योंकि बैंक को आपका FD सिक्योरिटी के रूप में मिलता है।
- क्रेडिट बिल्डिंग का अच्छा तरीका है।
- FD पर भी ब्याज मिलता है क्योंकि आपने बैंक में पैसे जमा करवाएं हैं।
Secured कार्ड के नुकसान
- आमतौर पर ये कार्ड Rewards, Cashback या Travel Benefits में Unsecured कार्ड से पीछे रहते हैं।
- आपका FD बैंक में लॉक रहता है और कार्ड बंद होने पर ही वापस मिलता है।
Unsecured Credit Card क्या होता है
Unsecured कार्ड में कोई सिक्योरिटी डिपॉजिट नहीं लगता। बैंक आपको आपके आय, क्रेडिट स्कोर और पेमेंट हिस्ट्री के आधार पर कार्ड जारी करता है। इस तरह के कार्ड आमतौर पर Rewards, Cashback, ट्रैवल पॉइंट्स और अन्य बेनेफिट्स के साथ आते हैं।
Unsecured कार्ड के फायदे
- कोई सिक्योरिटी जमा करने की जरूरत नहीं।
- आमतौर पर उच्च क्रेडिट लिमिट और बेहतरीन ऑफर मिलते हैं।
- Rewards, Cashback और दूसरे बैंक डिस्काउंट जैसी सुविधाएं
Unsecured कार्ड के नुकसान
इसके लिए अच्छी क्रेडिट हिस्ट्री और स्थिर आय की जरूरत होती है।
क्रेडिट स्कोर कमजोर होने पर आवेदन अस्वीकृत हो सकता है।
कौन सा कार्ड चुनें
अगर आप क्रेडिट हिस्ट्री बनाना चाहते हैं या आपका क्रेडिट स्कोर कम है तो Secured कार्ड आपके लिए बेहतर शुरुआत हो सकती है। इससे समय के साथ आपका क्रेडिट स्कोर सुधर सकता है और आप बाद में Unsecured कार्ड के लिए भी पात्र बन सकते हैं। लेकिन अगर आपकी क्रेडिट हिस्ट्री अच्छी है, स्थिर आय है और आप कमाई-बनाने वाले बेनेफिट्स चाहते हैं, तो Unsecured क्रेडिट कार्ड बेहतर विकल्प है।
