Seacod-Warburg Deal : जिस कंपनी को करीब पांच साल पहले ₹587 करोड़ में खरीदा गया था, उसकी वैल्यू अब ₹2,800 करोड़ पहुंच गई है। Seacod जैसे लोकप्रिय ब्रांड वाली Universal NutriScience (UNS) को अमेरिकी फार्मा दिग्गज Warburg Pincus करीब ₹2,700-2,800 करोड़ में खरीदने की तैयारी में है। अगर यह डील होती है, तो शुरुआती निवेश के मुकाबले कंपनी की वैल्यू करीब 5 गुना होगी। इसके चलते Kedaara Capital को 5 गुना रुपये का रिटर्न मिलने की उम्मीद है।
UNS की शुरुआत 2021 में Kedaara Capital और Universal Medicare की साझेदारी के तौर पर हुई थी। दोनों ने मिलकर Sanofi India से 16 न्यूट्रास्यूटिकल ब्रांड करीब ₹587 करोड़ में खरीदे थे। इस पोर्टफोलियो में Seacod, ECod, CoQ, Primosa और Collaflex जैसे ब्रांड शामिल थे। इस सौदे में सिर्फ ब्रांड ही नहीं, बल्कि इनसे जुड़े मार्केटिंग और डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क का बड़ा हिस्सा भी UNS के साथ आया था। यानी Kedaara ने एक तैयार न्यूट्रास्यूटिकल कारोबार को खरीदा और अगले कुछ वर्षों में उसे एक बड़े हेल्थ और वेलनेस प्लेटफॉर्म के रूप में विकसित किया।
क्यों लगा रहा है ₹2,800 करोड़?
शुरुआती निवेश के करीब 5 साल बाद इसी कारोबार की संभावित बिक्री ₹2,700-2,800 करोड़ की वैल्यूएशन पर होने जा रही है। यही वजह है कि इस डील को Kedaara Capital के लिए बड़ा एग्जिट माना जा रहा है। ET की रिपोर्ट के मुताबिक Warburg Pincus फिलहाल UNS को खरीदने की दौड़ में सबसे आगे है। उसने ChrysCapital, Procter & Gamble और TA Associates जैसे दावेदारों को पीछे छोड़ा है। Haleon भी इस कारोबार को खरीदने की दौड़ में था।
Warburg के लिए UNS की सबसे बड़ी खासियत सिर्फ Seacod ब्रांड नहीं है। कंपनी की मौजूदगी ऐसे हेल्थ सेगमेंट में है जहां भारत में मांग तेजी से बढ़ रही है।
UNS महिलाओं की हेल्थ और ऑर्थोपेडिक सेगमेंट में भी मौजूद है। यह Warburg Pincus की भारत में हेल्थकेयर और फार्मा प्लेटफॉर्म बनाने की रणनीति के साथ सीधे फिट बैठता है।
क्या है वारवर्ग का एंडगेम?
Warburg छोटे और मझोले हेल्थकेयर कारोबारों को खरीदकर एक बड़ा घरेलू फार्मा प्लेटफॉर्म तैयार कर रहा है। इसके तहत उसने Koye Pharma, Maneesh Pharmaceuticals के नॉन-टीबी कारोबार और Integrace Health जैसे कारोबारों में निवेश किया है। Integrace Health ऑर्थोपेडिक्स और गायनेकोलॉजी पर फोकस करती है। UNS की मौजूदगी भी महिलाओं की हेल्थ और ऑर्थोपेडिक कैटेगरी में है। ऐसे में दोनों कारोबारों को साथ लाकर Warburg अपने हेल्थकेयर पोर्टफोलियो को और बड़ा कर सकता है।
TIMES NOW Navbharat पर यह भी पढ़ें : HAL फिर बना रहा आसमान का 'बाहुबली', ₹60000 करोड़ से ज्यादा की प्लानिंग; कांप उठेगा पाकिस्तान!
