Special trading session today: नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) आज, शनिवार, 18 मई को एक विशेष लाइव ट्रेडिंग सत्र आयोजित करेंगे। स्टॉक एक्सचेंज ने डिजास्टर रिकवरी साइट को टेस्ट करने के लिए यह फैसला लिया है। इस स्पेशल ट्रेडिंग में मेजर डिसरप्शन और फेल्योर को हैंडल करने के लिए जांच की जाएगी। इसके लिए प्राइमरी साइट (PR) से डिजास्टर रिकवरी (DR) साइट पर इंट्रा-डे स्विच होगा।
बता दें आपको सबसे रीसेंट बैकअप से डेटा रिकवर करने के लिए डिजास्टर रिकवरी साइट का इस्तेमाल किया जाता है। अगर किसी घटना की वजह से प्राइमरी लोकेशन और उसके सिस्टम फेल हो जाते हैं तब रिकवरी पर स्विच किया जाता है।
Saturday Special Live Trading Session Date And Time
इस विशेष लाइव ट्रेडिंग सत्र के दो चरण होंगे, जो उनकी व्यापक तैयारियों का प्रदर्शन है। पहला सत्र 9:15 IST से 10:00 IST तक और दूसरा 11:30 IST से 12:30 IST तक चलने वाला है। इस दौरान कैश और F&O सेगमेंट में ट्रेडिंग होगी और सभी शेयरों में 5% की सर्किट लिमिट होगी।
What Is The purpose Of Saturday Special Session (18th May): किस उद्देश्य से खुलेगा बाजार
एक्सचेंज के अनुसार, शनिवार को इन व्यापारिक सत्रों के दौरान प्राथमिक साइट (पीआर) से डिजास्टर रिकवरी (डीआर) साइट पर एक इंट्राडे स्विचओवर आयोजित किया जाएगा।
Why Are There Two Separate Sessions: दो अलग सेशन क्यों?
एक्सचेंजों के अनुसार, पहले सत्र में कारोबार प्राथमिक साइट से किया जाएगा जबकि दूसरे सत्र में यह डिजास्टर रिकवरी साइट से किया जाएगा।
