बिजनेस

Republic Day 2026: डिफेंस फैमिलीज के लिए सेफ और भरोसेमंद हैं ये 4 निवेश विकल्प, देंगे बेहतरीन रिटर्न

Republic Day 2026: 26 जनवरी को मनाए जाने वाले गणतंत्र दिवस की तैयारियां देशभर में जोरों पर हैं। राजधानी दिल्ली से लेकर राज्यों तक परेड, सुरक्षा व्यवस्था और सांस्कृतिक कार्यक्रमों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इस अवसर पर हम रक्षा कर्मियों के परिवारों के लिए 4 बेस्ट इन्वेस्टमेंट विकल्प बता रहे हैं।

Image

डिफेंस फैमिलीज के लिए सेफ और भरोसेमंद हैं ये 4 निवेश विकल्प

Republic Day 2026: पूरा देश भारत गणतंत्र दिवस की तैयारी में लगा हुआ है। 26 जनवरी को पूरे धूमधाम से गणतंत्र दिवस मनाया गया है। इस अवसर पर हम रक्षा परिवारों के लिए 4 बेस्ट और भरोसमेंट निवेश विकल्प बता रहे हैं। फाइनेंशियल एक्सपर्ट्स का कहना है कि इन्वेस्टमेंट को जीवन के अलग-अलग पड़ावों की प्राथमिकताओं और पारिवारिक जिम्मेदारियों के साथ जोड़ना चाहिए। आइए जानते हैं कि 4 बेस्ट इन्वेस्टमेंट विकल्प के बारे में।

पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF)

आम निवेशकों के बीच पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) सबसे भरोसेमंद लॉन्ग-टर्म इन्वेस्टमेंट स्कीम है। इस स्कीम में बहुत सारे लोग अपनी रिटायरमेंट प्लानिंग या बच्चों की पढ़ाई के लिए निवेश करते हैं। इस इन्वेस्टमेंट स्कीम में निवेश की शुरुआत 500 रुपये से की जा सकती है। मौजूदा समय में पीपीएफ पर 7.1% की दर से ब्याज मिल रहा है। इस स्कीम की सबसे अच्छी बात है कि मैच्योरिटी की रकम पूरी तरह से टैक्स फ्री होती है। डिफेंस फैमिलीज के लिए यह बेस्ट इन्वेस्टमेंट स्कीम है। इस स्कीम में लंबी अवधि के लक्ष्य को लेकर निवेश किया जा सकता है। हां, यह समझना जरूरी है कि PPF शॉर्ट-टर्म लक्ष्यों के लिए नहीं बना है। इसमें 15 साल का लॉक-इन होता है, जिसकी गिनती उस साल के आखिर से होती है जिस साल अकाउंट खोला जाता है।

बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट (FD)

एफडी एक बेस्ट इन्वेस्टमेंट विकल्प है। ज्यादतार फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर 6 से 7% के बीच सालाना ब्याज मिल रहा है। लंबी अवधि की FD पर, लगभग 6.5-6.6% प्रति वर्ष (वरिष्ठ नागरिकों के लिए 7%) कमा सकते हैं। डिफेंस फैमिलीज के लिए यह भी एक बेस्ट इन्वेस्टमेंट विकल्प है। FD पर होने वाली आय (ब्याज) स्लैब के अनुसार कर योग्य होती है। वहीं, 5 साल की एफडी पर टैक्स छूट है।

सुकन्या समृद्धि योजना (SSY)

डिफेंस फैमिलीज अपनी बेटियों के नाम इस योजना में निवेश शुरू कर सकते हैं। सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) में सालाना 250 रुपए से निवेश शुरू कर सकते हैं और निवेश की अधिकतम सीमा 1.5 लाख रुपए है। सुकन्या समृद्धि अकाउंट 10 वर्ष से छोटी उम्र की बेटियों के नाम खुलवाया जा सकता है। इस योजना में दो बेटियों के नाम पर खाता खुलवाया जा सकता है। योजना में वर्तमान में 8.2 प्रतिशत सालाना चक्रवृद्धि ब्याज दिया जा रहा है। केंद्र की ओर से ब्याज की दर को हर तिमाही रिवाइज किया जाता है। बैंक अकाउंट किसी भी ऑथराइज्ड बैंक या पोस्ट ऑफिस में खुलवाया जा सकता है। यह अकाउंट खुलवाने की तारीख से 21 वर्ष में मैच्योर होता है। हालांकि, अच्छी बात ये है कि योजना में जमा 15 वर्षों तक ही किया जा सकता है, जिसके बाद खाता पर ब्याज मैच्योरिटी तक लगातार मिलता रहता है। वहीं, बेटी के लिए उसकी पढ़ाई के खर्च के लिए पैसों की जरूरत महसूस हो तो आप सुकन्या समृद्धि अकाउंट से 50 प्रतिशत राशि बेटी के 18 वर्ष के होने या उसके 10वीं पास करने के बाद भी निकलवा जा सकता है। इसी तरह, बेटी के 18 वर्ष की होने पर उसकी शादी के खर्च के लिए भी आप अकाउंट से पूरी राशि निकलवा सकते हैं।

म्यूचुअल फंड सिप (SIP)

Mutual Fund में SIP आज के समय में एक पॉपुलर इन्वेस्टमेंट विकल्प बन गया है। SIP मार्केट को टाइम करने का प्रेशर हटाता है और सिस्टमैटिक तरीके से निवेश करने की आदत डेवलप करता है। रक्षा कर्मी के परिवार इस मेडियम को इस्तेमाल कर आसानी से बड़ी रकम जमा कर सकते हैं। लंबी अवधि में सिप मार्केट के जोखिम को खत्म कर बेहतर रिटर्न दिलाने का काम करता है। सिप में निवेश की शुरुआत 250 रुपये से की जा सकती है। सबसे अच्छी बात है यह है कि लंबी अवधि में सिप तमाम इन्वेस्टमेंट विकल्प से बेहतर रिटर्न दे सकता है।

Alok Kumr
आलोक कुमार author

आलोक कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एसोसिएट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 17 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव रखने वाले आलोक ने अपने पत्रकारिता करियर में कई प्रमुख कॉर्पोरेट इवेंट्स और चर्चित स्टोरीज कवर की हैं। वह बिजनेस, बैंकिंग, शेयर मार्केट और पर्सनल फाइनेंस पर गहरी समझ रखते हैं और जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और पाठक-केंद्रित तरीके से प्रस्तुत करने में माहिर हैं। अब तक आलोक ने लगभग 18,000 स्टोरीज लिखी हैं। उनकी लेखन शैली भरोसेमंद, विश्लेषणात्मक और व्यावहारिक जानकारी देने वाली होती है।

और पढ़ें
End of Article