Reliance Q3 Result: रिलायंस इंडस्ट्रीज ने शुक्रवार को वित्त वर्ष 2025-26 की तीसरी तिमाही (Q3FY26) के नतीजे जारी कर दिए हैं। कंसोलिडेटेड रिजल्ट्स में कंपनी ने मजबूत ऑपरेशनल परफॉर्मेंस दिखाया। दिसंबर तिमाही में रिलायंस का ऑपरेशन से रेवेन्यू (Revenue from Operations) ₹2,58,898 करोड़ रहा, जबकि कुल आय (Total Income) ₹2,63,380 करोड़ रिपोर्ट की है। कुल आय में ऑपरेशन से होने वाली कमाई के साथ कंपनी की दूसरे स्रोतों से हुई कमाई भी शामिल रहती है। इस तिमाही में रिलायंस को ऐसे स्रोतों से ₹4,482 करोड़ की आय हुई है। इसी वजह से कुल आय का आंकड़ा ऑपरेशन रेवेन्यू से ज्यादा है।
नेट प्रॉफिट कितना रहा?
मुनाफे के मोर्चे पर रिलायंस का टैक्स से पहले प्रॉफिट (PBT) ₹29,124 करोड़ रहा। वहीं टैक्स कटने के बाद कंपनी का नेट प्रॉफिट यानी Profit After Tax (PAT) ₹22,146 करोड़ दर्ज किया गया। इसके अलावा, एसोसिएट्स और जॉइंट वेंचर्स से शेयर जोड़ने के बाद कंपनी का कुल कंसोलिडेटेड प्रॉफिट ₹22,092 करोड़ रहा।
शेयरहोल्डर्स के हिस्से का प्रॉफिट कितना ?
रिलायंस ने बताया कि नेट प्रॉफिट एट्रिब्यूटेबल टू शेयर होल्डर्स ₹18,165 करोड़ रहा। इसका मतलब है कि कंसोलिडेटेड बिजनेस से जो कुल मुनाफा हुआ, उसमें से पैरेंट कंपनी Reliance Industries Ltd के शेयरहोल्डर्स के हिस्से में आने वाला प्रॉफिट ₹18,165 करोड़ रहा।
खर्च और ऑपरेशनल मजबूती कैसी रही?
दिसंबर तिमाही में रिलायंस का कुल खर्च ₹2,34,256 करोड़ रहा। ऑपरेशनल परफॉर्मेंस का संकेत देने वाला EBITDA ₹48,480 करोड़ रहा, जबकि EBIT ₹34,152 करोड़ दर्ज हुआ।
कमाई के बड़े इंजन कौन रहे?
सेगमेंट के हिसाब से देखें तो Retail, Digital Services और O2C जैसे बड़े बिजनेस रिलायंस के लिए कमाई के अहम इंजन बने रहे। कुल मिलाकर, कंपनी के नतीजे यह संकेत देते हैं कि रिलायंस ने इस तिमाही में अपने बड़े स्केल, ऑपरेशनल मैनेजमेंट और विविध बिजनेस पोर्टफोलियो के दम पर परफॉर्मेंस को स्थिर बनाए रखा है।
किस बिजनेस से कितनी कमाई?
- दिसंबर तिमाही (Q3FY26) में रिलायंस के ऑयल टू केमिकल (O2C) बिजनेस का रेवेन्यू ₹1,60,558 करोड़ रहा। प्रॉफिट की बात करें तो इस सेगमेंट का EBITDA ₹15,008 करोड़ और EBIT ₹12,560 करोड़ दर्ज हुआ।
- ऑयल एंड गैस सेगमेंट ने ₹6,058 करोड़ का रेवेन्यू कमाया। इस बिजनेस का EBITDA ₹5,002 करोड़ रहा, जबकि EBIT ₹3,552 करोड़ दर्ज किया गया।
- रिटेल बिजनेस ने दिसंबर तिमाही में ₹90,544 करोड़ का रेवेन्यू दर्ज किया। इस सेगमेंट का EBITDA ₹6,817 करोड़ और EBIT ₹5,269 करोड़ रहा, जो कंज्यूमर बिजनेस की मजबूत ग्रोथ को दिखाता है।
- डिजिटल सर्विसेज (
Jio Telecom ) डिजिटल सर्विसेज सेगमेंट ने Q3 में ₹43,617 करोड़ का रेवेन्यू कमाया। इस दौरान सेगमेंट का EBITDA ₹18,882 करोड़ और EBIT ₹12,065 करोड़ रहा, यानी डिजिटल बिजनेस रिलायंस के लिए सबसे बड़े प्रॉफिट ड्राइवर में बना रहा। - इसके अलावा अन्य सेगमेंट से रिलायंस को दिसंबर तिमाही में ₹16,208 करोड़ का रेवेन्यू मिला। इस कैटेगरी का EBITDA ₹2,771 करोड़ और EBIT ₹1,139 करोड़ दर्ज किया गया।
