बिजनेस

Reliance Power Share: 52 हफ्तों के टॉप पर पहुंचा रिलायंस पावर, 6 फीसदी से ज्यादा तेजी के साथ पहुंचा 62 रु के करीब

Reliance Power Share Price: BSE पर आज सोमवार को अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस पावर के शेयर में मजबूती दिख रही है। करीब साढ़े 10 बजे रिलायंस पावर का शेयर 3.62 रु या 6.22 फीसदी की मजबूती के साथ 61.78 रु पर है। अभी तक के कारोबार में इसका शेयर 61.95 रु तक ऊपर गया है, जो इसके पिछले 52 हफ्तों का टॉप है।

Image

52 हफ्तों के टॉप पर पहुंचा रिलायंस पावर

Reliance Power Share Price: BSE पर आज सोमवार को अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस पावर के शेयर में मजबूती दिख रही है। करीब साढ़े 10 बजे रिलायंस पावर का शेयर 3.62 रु या 6.22 फीसदी की मजबूती के साथ 61.78 रु पर है। अभी तक के कारोबार में इसका शेयर 61.95 रु तक ऊपर गया है, जो इसके पिछले 52 हफ्तों का टॉप है। रिलायंस पावर को नवरत्न पीएसयू एसजेवीएन से 350 मेगावाट सोलर और 175 मेगावाट/700 मेगावाट MWH बैटरी ऊर्जा स्टोरेज प्रोजेक्ट मिला है।

ये भी पढ़ें -

रिलायंस पावर की यूनिट को मिला ठेका

रिलायंस पावर की यूनिट रिलायंस एनयू एनर्जीज को दिया गया यह कॉन्ट्रैक्ट एसजेवीएन द्वारा जारी किए गए 1,200 मेगावाट सोलर और 2,400 मेगावाट घंटे बीईएसएस टेंडर का हिस्सा है। कुल 18 डेवलपर्स फाइनल नीलामी के लिए एलिजिबल हुए थे, फिर इस कॉन्ट्रैक्ट को चार गुना अधिक सब्सक्राइब किया गया, जो स्केलेबल ग्रीन एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर में उद्योग के बढ़ते विश्वास को दर्शाता है।

25 साल का है कॉन्ट्रैक्ट

इस प्रोजेक्ट को 25 वर्षों के लिए 3.33 रुपये प्रति किलोवाट घंटे की निश्चित दर पर सिक्योर किया गया है। पूरा होने पर, यह रिलायंस पावर के पोर्टफोलियो को लगभग 600 मेगावाट की नई सोलर डीसी कैपेसिटी और 700 MWH की बीईएसएस के साथ बढ़ाएगा, जिससे इसकी कुल रिन्यूएबल पाइपलाइन 2.4 गीगावाट सोलर और 2.5 गीगावाट बैटरी स्टोरेज तक बढ़ जाएगी - जो भारत में इस तरह की सबसे बड़ी क्षमता है।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article