बिजनेस

Schloss Bangalore Listing: कमजोरी के साथ हुई The Leela Palaces की लिस्टिंग, 6.67 फीसदी गिरावट के साथ की शुरुआत

The Leela Palaces IPO Listing: आज The Leela Palaces की पैरेंट कंपनी Schloss Bangalore की शेयर बाजार में लिस्टिंग हो गयी है। इसकी लिस्टिंग निगेटिव हुई है। NSE पर इसके शेयर की लिस्टिंग आईपीओ प्राइस के मुकाबले 29 रु या 6.67 फीसदी की गिरावट के साथ 406 रु पर हुई है। वहीं BSE पर शेयर 28.50 रु या 6.55 फीसदी की कमजोरी के साथ 406.50 रु पर लिस्ट हुआ है।

Image

The Leela Palaces की कमजोर शुरुआत

KEY HIGHLIGHTS
  • The Leela Palaces की पैरेंट कंपनी हुई लिस्ट
  • गिरावट के साथ हुई लिस्टिंग
  • 6.67 फीसदी गिरावट के साथ शुरुआत

The Leela Palaces IPO Listing: आज The Leela Palaces की पैरेंट कंपनी Schloss Bangalore की शेयर बाजार में लिस्टिंग हो गयी है। इसकी लिस्टिंग निगेटिव हुई है। NSE पर इसके शेयर की लिस्टिंग आईपीओ प्राइस के मुकाबले 29 रु या 6.67 फीसदी की गिरावट के साथ 406 रु पर हुई है। वहीं BSE पर शेयर 28.50 रु या 6.55 फीसदी की कमजोरी के साथ 406.50 रु पर लिस्ट हुआ है। हालांकि कमजोर लिस्टिंग के बाद शेयर में मजबूती आई है। करीब सवा 10 बजे ये BSE पर 406.5 रु के लिस्टिंग प्राइस के मुकाबले 17 रु या 4.18 फीसदी की मजबूती के साथ 423.50 रु पर है।

ये भी पढ़ें -

लीला होटल्स आईपीओ डिटेल

लीला होटल्स का आईपीओ 5.75 करोड़ इक्विटी शेयरों का एक नया इश्यू रहा, जिससे कंपनी ने कुल ₹2,500 करोड़ जुटाए। वहीं प्रमोटर प्रोजेक्ट बैलेट बैंगलोर होल्डिंग्स ने 2.3 करोड़ इक्विटी शेयरों बेचकर ₹1,000 करोड़ प्राप्त किए।

लीला होटल्स ने आईपीओ में प्रति शेयर ₹413-435 का प्राइस बैंड और 34 शेयरों का लॉट साइज तय किया था। एक रिटेल निवेशक को लीला होटल्स आईपीओ की एक लॉट या 34 शेयरों के लिए बोली लगाने के लिए कम से कम ₹14,790 की आवश्यकता थी। रिटेल निवेशकों को अधिकतम 13 लॉट या 442 शेयरों के लिए बोली लगाने की अनुमति थी।

Schloss Bangalore का बिजनेस

Schloss Bangalore भारत की सबसे बड़ी लग्जरी हॉस्पिटैलिटी एंटिटीज में से एक है। इसके ब्रांड्स में द लीला पैलेस, होटल और रिसॉर्ट शामिल हैं।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर IPO लिस्टिंग की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article