Reliance Strategy In Retail Business: मुकेश अंबानी की रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स (RCPL) डिस्ट्रिब्यूटर्स और ट्रेड पार्टनर्स को 6-8% का मार्जिन दे रही है, जो इंडस्ट्री के एवरेज से लगभग दोगुना है। ऐसा इन पार्टनर्स को स्टॉक बढ़ाने और किराने का सामान और रोजमर्रा की जरूरी वस्तुओं के अपने पोर्टफोलियो को बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए किया जा रहा है। बता दें कि ब्रिटानिया, हिंदुस्तान यूनिलीवर, रेकिट, कोका-कोला, पारले और नेस्ले जैसी बड़ी कंज्यूमर गुड्स फर्म डिस्ट्रिब्यूटर्स और ट्रेडर्स को 3% से 5% के बीच मार्जिन देती हैं। रिलायंस रिटेल वेंचर्स की FMCG यूनिट RCPL अपने इंडिपेंडेंस ब्रांड के तहत खाद्य तेल, मसाले और दालें बेचती है। साथ ही ये ग्लिमर ब्यूटी सोप, प्यूरिक हाइजीन सोप, एलन बुगल्स स्नैक्स और स्नैक्टैक बिस्किट भी बेचती है।
ये भी पढ़ें -
क्या है रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स का प्लान
ईटी की रिपोर्ट के अनुसार रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स (कोला ब्रांड) कैम्पा के साथ शुरू की गई रणनीति (अधिक मार्जिन देना) को बाकी कैटेगरियों में लागू कर रही है। इससे सप्लाई चेन बेहतर होती है और नए लोग इसकी तरफ आकर्षित होती है।
बता दें कि लगभग सभी RCPL ब्रांड इसके प्रतिद्वंद्वियों के मुकाबले 20-40% सस्ते हैं, जिससे सेगमेंट में प्राइस वॉर की स्थिति बन रही है।
कोका-कोला और पेप्सिको की रणनीति
कोका-कोला और पेप्सिको ने उन चुनिंदा मार्केट में हायर ट्रेड-लेवल प्रमोशन की शुरुआत कर दी है, जहां कैम्पा मौजूद है। ऐसा कैम्पा की कम कीमतों से निपटने के लिए किया जा रहा है। आरसीपीएल 200 मिलीलीटर की कैम्पा 10 रु में बेच रही है, जबकि कोका-कोला और पेप्सिको 250 मिलीलीटर की बोतल 20 रु में बेचती हैं।
आरसीपीएल जनरल ट्रेड चैनलों या पड़ोस के किराना स्टोरों में अपनी हायर मार्जिन स्ट्रेटेजी का विस्तार कर रही है, जो टियर-2 और छोटे बाजारों में बिक्री का 85-90% हिस्सा बना हुआ है।
क्विक-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर सीमित मौजूदगी
मुकेश अंबानी की कंपनी के कंज्यूमर बिजनेस की क्विक-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर सीमित मौजूदगी है। ईटी की रिपोर्ट के अनुसार कंपनी मार्जिन ऑफर कर रही है जिसमें डिस्ट्रीब्यूटर सेल्स फोर्स के लिए सपोर्ट शामिल है।
रिटेलर के मोर्चे पर, मार्जिन लॉन्च ऑफर की तरह है क्योंकि RCPL का विज्ञापन और मार्केटिंग पर खर्च सीमित है।
