बिजनेस

Titan Share Price Target: टाइटन शेयर पर मोतीलाल ओसवाल बुलिश, जानें कितने रुपये का दिया टारगेट

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Apr 9, 2024, 11:31 AM IST

Titan Share Price Target: मजबूत तिमाही अपडेट के बाद टाइटन के शेयर आज फोकस में हैं। साथ ही मोतीलाल ओसवाल और वैश्विक ब्रोकरेज जेपी मॉर्गन ने टाइटन के शेयर प्राइस पर टारगेट दिया है।

Image

टाइटन में निवेशक रेखा झुनझुनवाला का सबसे बड़ा दांव है।

Photo : Times Now Digital

Titan Share Price Target: टाइटन कंपनी , प्रमुख निवेशक रेखा झुनझुनवाला का सबसे बड़ा दांव है। ट्रेंडलाइन से मिले आंकड़ों के मुताबिक, रेखा झुनझुनवाला के पास कंपनी के 47,695,970 इक्विटी शेयर हैं। इसका मतलब है 5.4 फीसदी हिस्सेदारी है। उनके निवेश का कुल मूल्य 17,907.2 करोड़ रुपये है। कंपनी के मजबूत तिमाही अपडेट के बाद टाइटन के शेयर आज फोकस में हैं। साथ ही मोतीलाल ओसवाल और वैश्विक ब्रोकरेज जेपी मॉर्गन ने टाइटन के शेयर प्राइस पर टारगेट दिया है। टाइटन कंपनी लिमिटेड, जेम्स और ज्वेलरी सेक्टर की कंपनी साल 1984 में शुरू हुई एक लार्ज कैप कंपनी है। कंपनी का मार्केट कैप 333314.87 करोड़ रुपये है।

मोतीलाल ओसवाल ने कितना दिया टारगेट

मोतीलाल ओसवाल ने टाइटन कंपनी को 4300 रुपये के टारगेट प्राइस के साथ खरीदने की सलाह दी है। टाइटन कंपनी लिमिटेड का मौजूदा शेयर प्राइस 3,733.20 रुपये है।

जेपी मॉर्गन ने कितना दिया टारगेट

वैश्विक ब्रोकरेज जेपी मॉर्गन ने 3,950 रुपये के शेयर टारगेट के लिए टाइटन पर ओवरवेट रेटिंग बनाए रखी है। इसमें कहा गया है कि आभूषण ब्रांड का प्रदर्शन अनुरूप था और सोने की कीमत में वृद्धि से मांग में अस्थिरता बढ़ सकती है।

टाइटन डिविडेंड इतिहास

टाइटन के प्रत्येक स्टॉक का वर्तमान अंकित मूल्य 1 रुपये है। बीएसई वेबसाइट के अनुसार, टाइटन ने 2023 में अपने निवेशकों को प्रत्येक स्टॉक पर 10 रुपये का लाभांश दिया। 2022 में कंपनी ने प्रत्येक स्टॉक पर 7.50 रुपये का लाभांश वितरित किया। 2021 और 2020 में, टाइटन ने अपने निवेशकों को प्रत्येक वर्ष 4 रुपये का लाभांश देकर पुरस्कृत किया था। फर्म ने 2019 में प्रत्येक स्टॉक पर 5 रुपये लाभांश का भुगतान किया।

डिस्क्लेमर : यहां शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article