बिजनेस

Halal Certification: हलाल सर्टिफिकेट देने वाले संस्थानों की मान्यता 4 जुलाई तक रहेगी वैलिड, सरकार बढ़ाई डेडलाइन

Halal Certification: डीजीएफटी ने एक अधिसूचना में कहा है कि हलाल सर्टिफिकेशन संस्था की मान्यता और एक्सपोर्ट यूनिट्स के रजिस्ट्रेशन की समय अवधि तीन महीने यानी चार जुलाई, 2024 तक बढ़ा दी गई है। DGFT वाणिज्य मंत्रालय के अंतर्गत आता है। यह निर्यात और आयात से संबंधित मुद्दों को देखता है।

Image

हलाल सर्टिफिकेशन पर सरकारी अपडेट

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • हलाल सर्टिफिकेट पर सरकारी अपडेट
  • हलाल सर्टिफिकेट देने वाले निकायों की मान्यता की वैलिडिटी बढ़ी
  • 4 जुलाई तक मिला समय

Halal Certification: सरकार ने हलाल सर्टिफिकेट देने वाले संस्थानों की मान्यता और एक्सपोर्ट यूनिट्स के रजिस्ट्रेशन की समय सीमा तीन महीने बढ़ाकर चार जुलाई कर दी है। विदेश व्यापार महानिदेशालय (DGFT) ने पिछले साल मीट और मीट प्रोडक्ट्स के लिए हलाल सर्टिफिकेशन प्रोसेस के लिए नीति और शर्तों को अधिसूचित किया था। साथ ही मौजूदा संस्थानों को आई-सीएएस (भारत अनुरूप मूल्यांकन योजना) हलाल के लिए राष्ट्रीय प्रमाणन निकाय प्रत्यायन बोर्ड (NABCB) से पांच अप्रैल, 2024 तक मान्यता लेने का निर्देश दिया था।

ये भी पढ़ें -

NABCB से लेनी होगी मान्यता

डीजीएफटी ने एक अधिसूचना में कहा है कि हलाल सर्टिफिकेशन संस्था की मान्यता और एक्सपोर्ट यूनिट्स के रजिस्ट्रेशन की समय अवधि तीन महीने यानी चार जुलाई, 2024 तक बढ़ा दी गई है। DGFT वाणिज्य मंत्रालय के अंतर्गत आता है। यह निर्यात और आयात से संबंधित मुद्दों को देखता है।

दिशानिर्देशों के अनुसार मांस और उसके उत्पादों को 'हलाल प्रमाणित' के रूप में निर्यात करने की अनुमति तभी दी जाती है, जब वे इंडियन क्वालिटी काउंसिल के बोर्ड से मान्यता प्राप्त बॉडी से मिले वैलिड सर्टिफिकेट वाली सुविधा में प्रोड्यूस्ड, प्रोसेस्ड और पैक किये जाते हैं। उन्हें NABCB से मान्यता लेनी होगी।

कितना है हलाल फूड का कारोबार

अधिसूचना के तहत आने वाले उत्पादों में मवेशियों का मांस, मछली, भेड़ और बकरियों का ठंडा मांस एवं इसी तरह के मांस उत्पाद आदि शामिल हैं। देश से मांस और मांस उत्पादों के हलाल सर्टिफिकेशन को सुव्यवस्थित करने के लिए भारत अनुरूप मूल्यांकन योजना (India Tailored Assessment Scheme) डेवलप की गई है।

ग्लोबल हलाल फूड मार्केट 2021 में 1,978 अरब डॉलर का था। 2027 तक यह बाजार 3,907.7 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमान है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article