बिजनेस

2000 के नोट जमा कराने पर फॉर्म भरने को लेकर RBI का नया फरमान, जानिए आपको क्या करना होगा

बैंकों को 2000 रु के कितने नोट बदले गए और कितने खातो में हुए, ये सारी जानकारी रखनी होगी। ये काम बैंक का है और आम लोगों को इसमें कुछ नहीं करना। बैंकों को 2000 रु के नोट बदलने या जमा करने पर का पूरा डेटा मैंटेन करना होगा।

Image

2000 के नोट बंद होने पर ताजा अपडेट

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • बैंकों को रखना होगा 2000 के जमा होने वाले नोटों का डेटा
  • आरबीआई ने जारी कर दिया सर्कुलर
  • आम लोगों को नहीं भरना कोई फॉर्म

2000 Note Ban Latest Update : 2000 रु के नोट बंद (2000 Note Ban) किए जाने के ऐलान के बाद अब भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने इस मामले में एक और अपडेट दी है। आरबीआई ने बैंकों से कहा है कि वे डेली बदले जाने वाले 2000 रुपये के नोटों के अमाउंट और खातों में जमा की गई राशि (2000 रु नोटों में) का डेटा मैंटेन करें। केंद्रीय बैंक ने बैंकों से साफ कहा है कि जरूरत पड़ने पर वह बैंकों से डेटा मांगेगा। यानी बैंकों को 2000 रु के कितने नोट बदले गए और कितने खातो में हुए, ये सारी जानकारी रखनी होगी। ये काम बैंक का है और आम लोगों को इसमें कुछ नहीं करना।

बैंक क्या जानकारी रखेंगे

बैंकों को 2000 रु के नोट बदलने या जमा करने पर का पूरा डेटा मैंटेन करना होगा। बैंकों को इसके लिए छोटा सा फॉर्म भरना होगा। ये फॉर्म आप इस लिंक पर देख सकते हैं। इस फॉर्म में बैंक का नाम, डेट, 2000 रु के नोटों में बदली गई राशि, 2000 रु के नोटों में जमा की गई राशि और कुल राशि का डेटा होगा।

कब से बदल सकेंगे नोट

आरबीआई ने पहले ही बता दिया था कि लोग अपने पास मौजूद 2000 रु के नोट 23 मई यानी मंगलवार से बदल सकेंगे। आज आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास (RBI Governor Shaktikanta Das) ने नोट बदलने को लेकर जानकारी देते हुए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की।

दास ने कहा कि नोटों को बदलने को लेकर घबराएं नहीं, क्योंकि इसके लिए 4 महीने से अधिक का समय है।

लोगों की सहूलियत के लिए बैंकों को निर्देश

आरबीआई ने अपने सर्कुलर में बैंकों से कहा है कि वे गर्मी के मद्देनजर लोगों के लिए शेड वाले वेटिंग प्लेस और पानी का इंतजाम करें। बता दें कि 2000 रु के नोट बंद करने का फैसला क्लीन नोट पॉलिसी के तहत बंद किया गया है।

कितने नोट हैं सर्कुलेशन में

ईटी की रिपोर्ट के अनुसार मार्च 2023 तक सर्कुलेशन में 2,000 रुपये के नोटों की वैल्यू 3.62 लाख करोड़ रुपये थी, जो कुल सर्कुलेशन में मौजूद नोटों के 10.8% फीसदी हैं। 2018 में ये आंकड़ा 6.73 लाख करोड़ का था।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article