बिजनेस

RBI Monetary Policy: क्या कम होगी आपके होम लोन की EMI? आज आएगा साल का सबसे बड़ा फैसला!

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी की बैठक के नतीजे आज आने वाले हैं, जिस पर देश के करोड़ों मध्यमवर्गीय परिवारों और घर खरीदारों की निगाहें टिकी हैं। क्या गवर्नर शक्तिकांत दास रेपो रेट में कटौती कर आपकी Home Loan EMI का बोझ कम करेंगे, या महंगाई के दबाव को देखते हुए ब्याज दरों में कोई राहत नहीं मिलेगी?

Image

RBI MPC Meeting

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) की तीन दिवसीय बैठक का आखिरी दिन है पूरे देश की नजरें RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा के संबोधन पर टिकी हैं। दरअसल, आज आपकी EMI और महंगाई को लेकर साल का सबसे बड़ा फैसला आने वाला है. यह फैसला केवल आंकड़ों का खेल नहीं है, बल्कि इसका सीधा असर आपकी जेब, रसोई के बजट और सबसे महत्वपूर्ण आपके होम लोन की ईएमआई (EMI) पर पड़ने वाला है। पिछले काफी समय से ब्याज दरें स्थिर बनी हुई हैं, लेकिन 2026 की शुरुआत में आर्थिक समीकरणों में आए बदलावों ने इस उम्मीद को जगा दिया है कि क्या अब कर्ज सस्ता होने का समय आ गया है।

रेपो रेट और आपकी EMI का सीधा कनेक्शन

आम आदमी के लिए 'रेपो रेट' (Repo Rate) का मतलब है उनके लोन की ब्याज दर। रेपो रेट वह दर होती है जिस पर कमर्शियल बैंक रिजर्व बैंक से कर्ज लेते हैं। जब RBI इस रेट को घटाता है, तो बैंकों के लिए फंड जुटाना सस्ता हो जाता है और वे इसका फायदा ग्राहकों को होम लोन, कार लोन और पर्सनल लोन की ब्याज दरें घटाकर देते हैं। एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर आज RBI रेपो रेट में 0.25% की भी कटौती करता है, तो मध्यम वर्गीय परिवारों को हर महीने अपनी EMI में बड़ी राहत मिल सकती है। हालांकि, अगर महंगाई का दबाव बना रहा, तो RBI दरों को यथावत (Status Quo) भी रख सकता है।

महंगाई बनाम ग्रोथ RBI के सामने बड़ी चुनौती

RBI के सामने सबसे बड़ी चुनौती महंगाई (Inflation) और आर्थिक विकास (GDP Growth) के बीच संतुलन बनाना है। पिछले कुछ महीनों में सब्जियों और खाद्य तेलों की कीमतों में उतार-चढ़ाव ने चिंता बढ़ाई है। RBI का लक्ष्य महंगाई को 4% के दायरे में रखना है। अगर गवर्नर को लगता है कि महंगाई अभी भी नियंत्रण से बाहर जा सकती है, तो वे ब्याज दरों में कटौती का जोखिम नहीं उठाएंगे। दूसरी ओर, उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए सस्ता कर्ज जरूरी है। इस बार की पॉलिसी में 'हॉकिश' (Hawkish) रुख रहेगा या 'अकोमोडेटिव' (Accommodative), यही आज का सबसे बड़ा सस्पेंस है।

रिजर्व बैंक की यह समीक्षा एक बेहद दिलचस्प मोड़ पर हो रही है। हाल ही में पेश हुए केंद्रीय बजट 2026 में सरकार ने इंफ्रास्ट्रक्चर और विकास (Capex) के लिए खर्च को 12% बढ़ा दिया है, साथ ही राजकोषीय घाटे (Fiscal Deficit) को 4.3% पर रखने का साहसी लक्ष्य रखा है। ग्लोबल मार्केट से भी भारत के लिए अच्छी खबरें आ रही हैं अमेरिका ने भारतीय सामानों पर टैरिफ घटाकर 18% कर दिया है और भारत-EU के बीच होने वाले फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) से विदेशी पूंजी आने की उम्मीद बढ़ गई है। लेकिन क्या ये सकारात्मक संकेत आपकी EMI कम करेंगे? शायद नहीं।

क्या खत्म हो गया है रेट कट का कोटा?

पिछले एक साल का रिकॉर्ड देखें तो MPC (मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी) ने कर्जदारों को राहत देने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। पिछले एक साल में ब्याज दरों में चार बार कटौती की जा चुकी है

  • फरवरी 2025: 0.25% की कटौती
  • अप्रैल 2025: 0.25% की कटौती
  • जून 2025: 0.50% की बड़ी कटौती
  • दिसंबर 2025: 0.25% की एक और कटौती

1.25% (125 बेसिस प्वाइंट) की भारी कटौती के बाद अब अर्थशास्त्रियों का मानना है कि RBI के पास और कटौती करने की गुंजाइश लगभग खत्म हो चुकी है। इतनी बड़ी राहत के बाद अब केंद्रीय बैंक का ध्यान महंगाई को काबू में रखने पर ज्यादा होगा।

6 फरवरी को क्या होगा?

बजट में सरकार की उधारी योजनाएं, सुधरता वैश्विक व्यापार और पहले से ही बाजार में मौजूद पर्याप्त नकदी को देखते हुए 6 फरवरी 2026 को रेपो रेट में और कटौती की संभावना काफी कम नजर आ रही है। संभव है कि RBI इस बार 'न्यूट्रल' रुख अपनाते हुए स्थिरता को प्राथमिकता दे और रुपये की मजबूती बनाए रखने के लिए विदेशी मुद्रा बाजार (Forex Operations) पर नजर रखे।

ग्लोबल मार्केट और घरेलू दबाव

भारत की मॉनेटरी पॉलिसी पर सिर्फ देश के हालात ही नहीं, बल्कि वैश्विक हलचलों का भी असर पड़ता है। अमेरिकी फेडरल रिजर्व (US Fed Reserve) की नीतियों और कच्चे तेल की अंतरराष्ट्रीय कीमतों ने RBI की राह मुश्किल कर दी है। इसके अलावा, हाल ही में पेश हुए बजट 2026 के प्रावधानों और सरकार के खर्च करने के प्लान को देखते हुए RBI को लिक्विडिटी (बाजार में नकदी का प्रवाह) मैनेजमेंट पर भी ध्यान देना होगा। अगर बैंकिंग सिस्टम में कैश की कमी होती है, तो बैंक अपने आप ब्याज दरें बढ़ा देते हैं, भले ही रेपो रेट में बदलाव न हो।

Richa Tripathi
रिचा त्रिपाठी author

रिचा त्रिपाठी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बिजनेस डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 7 वर्षों के अनुभव के साथ रिच... और देखें

End of Article