बिजनेस

RBI का बड़ा फैसला, बैंकिंग सिस्‍टम में 1.9 लाख करोड़ रुपये की नकदी बढ़ाने का किया ऐलान

RBI Liquidity: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बैंकिंग सिस्‍टम में लिक्विडिटी बढ़ाने के लिए एक नई पहल की है। आरबीआई ने बुधवार को कहा कि वह इस माह के दौरान खुले बाजार में सरकारी प्रतिभूतियों की खरीद करेगा और लगभग 1.9 लाख करोड़ रुपये मूल्य के अमेरिकी अमेरिकी डॉलर/रुपये की अदला-बदली करेगा।

Image

रिजर्व बैंक

Photo : iStock

RBI Liquidity: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बैंकिंग सिस्‍टम में लिक्विडिटी बढ़ाने के लिए एक नई पहल की है। आरबीआई ने बुधवार को कहा कि वह इस माह के दौरान खुले बाजार में सरकारी प्रतिभूतियों की खरीद करेगा और लगभग 1.9 लाख करोड़ रुपये मूल्य के अमेरिकी अमेरिकी डॉलर/रुपये की अदला-बदली करेगा।

समाचार एजेंसी 'पीटीआई' की रिपोर्ट के मुताबिक, 28 फरवरी को केंद्रीय बैंक ने सिस्टम में दीर्घकालिक नकदी डालने के लिए 10 अरब अमेरिकी डॉलर मूल्य की अमेरिकी डॉलर/रुपये की अदला-बदली की थी जिसकी नीलामी में मजबूत डिमांग देखी गई।

OMO खरीद नीलामी का होगा आयोजन

वर्तमान और विकसित हो रही नकदी स्थितियों की समीक्षा के बाद आरबीआई ने बुधवार को कहा कि वह 12 मार्च और 18 मार्च को 50,000 करोड़ रुपये की दो किस्तों में कुल एक लाख करोड़ रुपये की भारत सरकार की प्रतिभूतियों की ओएमओ (खुले बाजार संचालन) खरीद नीलामी आयोजित करेगा।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article