बिजनेस

60 करोड़ रुपये की लैंड डील के बाद चर्चा में आया ये स्टॉक, दिखी तेजी; क्या आपके पास है?

आडीबी इंफ्रास्ट्रक्चर एंड पावर ने ₹60 करोड़ में गैर-कृषि भूमि बेचने की घोषणा की, जिससे स्टॉक चर्चा में आ गया। पिछले 5 सालों में 2,800% रिटर्न देने वाले इस शेयर ने हाल ही में उतार-चढ़ाव देखा है। निवेशकों की नजर अब इसके आगे की संभावनाओं पर टिकी है।

Image

शेयर ने 5 साल में 2,800% और 1 साल में 260% से ज्यादा का रिटर्न दिया।

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

इंफ्रा की कंपनी RDB इंफ्रास्ट्रक्चर और पावर के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने मंगलवार, 4 मार्च 2025, को कंपनी की ₹60 करोड़ की एक लैंड डील को मंजूरी दी। यह ज़मीन 10667.52 वर्ग मीटर की थी और सूरत म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के अंतर्गत आती थी। BSE फाइलिंग के अनुसार, कंपनी ने कहा कि "हम आपको सूचित करना चाहते हैं कि 4 मार्च 2025 को आयोजित बोर्ड बैठक में, कंपनी की 10667.52 वर्ग मीटर की गैर-कृषि भूमि की बिक्री को मंजूरी दी गई है। यह ज़मीन सूरत नगर निगम की सीमा में टाउन प्लानिंग स्कीम नंबर 7 (अंजना) में स्थित है।" इस सौदे को पूरा करने के लिए खरीदार और विक्रेता के बीच बिक्री समझौते (Agreement of Sale) सहित कुछ शर्तों को पूरा करना आवश्यक होगा।

बुधवार को शेयर बाजार में RDB Infrastructure and Power के शेयर में तेजी देखने को मिली। इसने आज 57.09 का हाई बनाया है। अंत में यह 0.77 फीसदी की बढ़त के साथ 54.80 पर बंद हुआ।

स्टॉक परफॉर्मेंस

पिछले पांच वर्षों में RDB Infrastructure and Power के शेयरों ने निवेशकों को 2,800% तक का जबरदस्त रिटर्न दिया है। अगर बीते एक साल की बात करें, तो स्टॉक ने 260% से अधिक रिटर्न प्रदान किया है। वहीं, 2025 की शुरुआत (YTD) में यह 9.66% की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। शेयर का 52-वीक हाई ₹61.27 (10 दिसंबर 2024) पर दर्ज किया गया, जबकि 52-वीक लो ₹11.59 (28 मार्च 2024) रहा, जो इसके तेज़ उतार-चढ़ाव को दर्शाता है।

डिस्क्लेमर : यहां शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article