बिजनेस

Raymond Realty Listing: जुलाई-सितंबर तिमाही में होगी Raymond Realty की लिस्टिंग, जानिए किसे मिलेंगे नई कंपनी के शेयर

Raymond Realty Listing: रेमंड लिमिटेड अपने रियल एस्टेट कारोबार को चालू वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही में शेयर बाजारों में लिस्ट करेगी। इसने अपार विकास अवसरों का लाभ उठाने के लिए इस कारोबार को अलग किया है।

Image

Raymond Realty की लिस्टिंग होगी

KEY HIGHLIGHTS
  • Raymond Realty की होगी लिस्टिंग
  • अगले 3 महीनों में हो सकती है लिस्टिंग
  • फिसला रेमंड का शेयर

Raymond Realty Listing: रेमंड लिमिटेड अपने रियल एस्टेट कारोबार को चालू वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही में शेयर बाजारों में लिस्ट करेगी। इसने अपार विकास अवसरों का लाभ उठाने के लिए इस कारोबार को अलग किया है। रेमंड लिमिटेड ने सभी जरूरी मंजूरियां प्राप्त करने के बाद रियल एस्टेट कारोबार को सफलतापूर्वक अलग कर दिया है और अब वह इंजीनियरिंग कारोबार पर ध्यान केंद्रित करेगी।

ये भी पढ़ें -

प्रमुख रियल एस्टेट कंपनियों में से एक

रेमंड लिमिटेड ग्रुप के मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ) अमित अग्रवाल ने विश्लेषकों से कहा, ‘‘हमने अपने रियल एस्टेट व्यवसाय को सफलतापूर्वक अलग कर लिया है और सभी आवश्यक अनुमोदन प्राप्त कर लिए हैं। हमें उम्मीद है कि वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही में हम रियल एस्टेट व्यवसाय को सूचीबद्ध कर देंगे।’’

मुंबई स्थित रेमंड लिमिटेड देश की अग्रणी रियल एस्टेट कंपनियों में से एक है।

रेमंड के शेयर में गिरावट

रेमंड के शेयर में आज गुरुवार को कमजोरी दिख रही है। करीब 2 बजे BSE पर कंपनी का शेयर 8.25 रु या 1.36 फीसदी की कमजोरी के साथ 599.95 रु पर है। इसका शेयर 608.20 रु के पिछले क्लोजिंग लेवल के मुकाबले आज सुबह 615.70 रु पर खुला था।

बीते 5 दिनों में इसका शेयर 2.43 फीसदी फिसला है।

लागू हो गयी डीमर्जर योजना

डीमर्जर योजना 1 मई, 2025 से प्रभावी हो गई है, और रेमंड लिमिटेड के पात्र शेयरधारकों का नाम फिक्स करने के उद्देश्य से रिकॉर्ड डेट 14 मई, 2025 तय की गयी थी। उन्हें रेमंड रियल्टी लिमिटेड के इक्विटी शेयर योजना के अनुसार आवंटित किए जाएंगे।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। (इनपुट - भाषा)

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article