बिजनेस

Ratan Tata Instagram: सिर्फ इस अकाउंट को इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं रतन टाटा, जुड़ी है बड़ी विरासत

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Mar 11, 2023, 12:03 AM IST

Ratan Tata Instagram: रतन टाटा के इंस्टाग्राम पर 8.5 मिलियन से ज्यादा फॉलोवर्स हैं। जिसमें कई नामी हस्तियां शामिल हैं। लेकिन रतन टाटा खुद सिर्फ एक अकाउंट को फॉलो करते हैं, जिससे बहुत बड़ी विरासत जुड़ी है।

Image

रतन टाटा इंस्टाग्राम पर सिर्फ एक अकाउंट को करते हैं फॉलो

Photo : BCCL

Ratan Tata Instagram: रतन टाटा, भारतीय उद्योगपति, टाटा संस के पूर्व चेयरमैन... नाम एक लेकिन गुण इतने कि अगर गिनने बैठे तो थक जाएंगे। जिनसे हर कोई कुछ न कुछ सिखने की चाहत रखता है। रतन टाटा आम तौर पर सोशल मीडिया पर इतने एक्टिव नहीं रहते हैं, लेकिन समय-समय पर वो यहां आते हैं और पोस्ट करते रहे हैं। लेकिन इसमें एक बहुत ही हैरान कर देने वाली बात है, वो ये कि रतन टाटा इंस्टाग्राम पर सिर्फ एक ही शख्स को फॉलो करते हैं।

रतन टाटा को लाखों लोग करते हैं फॉलो

इंस्टाग्राम पर रतन टाटा को भले ही 8.5 मिलियन लोग फॉलो करते हैं, जिसमें सैंकड़ों बड़ी हस्तियां शामिल हैं। इसमें कई बिजनेस मैन से लेकर आम लोग तक शामिल हैं, लेकिन खुद टाटा सिर्फ एक अकाउंट को फॉलो करते हैं। जिससे टाटा की बहुत बड़ी विरासत जुड़ी हुई है।

किसे करते हैं टाटा फॉलो

रतन टाटा एक चैरिटेबल संस्था, टाटा ट्रस्ट को फॉलो करते हैं। टाटा ट्रस्ट रतन टाटा के स्वामित्व में है। इसकी स्थापना 1919 में हुई थी। यह ट्रस्ट आज की तारीख में भारत में दान करने वाले सबसे पुराने फाउंडेशनों में से एक है।

ratan tata

रतन टाट इंस्टाग्राम

ट्रस्ट का काम

ट्रस्ट, लगभग एक सदी से, शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा, जल और स्वच्छता, आजीविका, सामाजिक न्याय और समावेश, कौशल, शहरीकरण, पर्यावरण, डिजिटल साक्षरता, खेल, कला, शिल्प और संस्कृति, और आपदा प्रबंधन जैसे विभिन्न क्षेत्रों में काम करता है, अनुदान देता है। इस ट्रस्ट के अनुदान से हर साल लाखों लोगों का फायदा होता है। सैंकड़ों छात्रों का भविष्य संवरता है।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article