बिजनेस

15 लाख में एक घर भी नहीं मिलता, ये शख्स बन गया पूरे देश का मालिक

The Rupublic of Slowjamastan: रैंडी 'आर डब' विलियम्स ने "देश" स्थापित करने के लिए कैलिफोर्निया के रेगिस्तान में 11.07 एकड़ जमीन खरीदी। उन्होंने यह जमीन अक्टूबर 2021 में 19,000 डॉलर (15,66,920 रु) में खरीदी थी और इसी जमीन को अपना देश घोषित कर दिया।

Image

15 लाख में बना दिया देश

KEY HIGHLIGHTS
  • 15 लाख में बनाया नया देश
  • हर तरफ हो रही चर्चा
  • खुद को बना लिया देश का सुल्तान

The Republic of Slowjamastan: 15 लाख रु में आपको दिल्ली-एनसीआर में घर मिलना बहुत मुश्किल है। पर एक शख्स इतनी कीमत में एक पूरे देश का मालिक बन गया। इतना ही नहीं अब ये लोगों को अपने देश का नागरिक बनने का भी मौका दे रहा है। अमेरिका के रैंडी 'आर डब' विलियम्स (Randy 'R Dub' Williams) ने एक नया देश बना डाला है, जिसका नाम है - The Republic of Slowjamastan। सुनने में ये अटपटा लग सकता है, पर विलियम्स का कारनामा चर्चा में है।

कहां बनाया है देश

विलियम्स एक डिस्क जॉकी हैं। सीएनएन ट्रैवलर की रिपोर्ट में विलियम्स के हवाले से बताया गया कि वे संयुक्त राष्ट्र के लगभग हर देश का दौरा कर चुके हैं। इसके बाद उन्होंने अपना देश स्थापित करने का फैसला किया।

उन्होंने "देश" स्थापित करने के लिए कैलिफोर्निया के रेगिस्तान में 11.07 एकड़ जमीन खरीदी। उन्होंने यह जमीन अक्टूबर 2021 में 19,000 डॉलर (15,66,920 रु) में खरीदी थी और इसी जमीन को अपना देश घोषित कर दिया।

बन गए अपने देश के सुल्तान

विलियम्स ने अपने इस इस नए देश का अपना पासपोर्ट, झंडा, करेंसी "द डबल" और राष्ट्रीय गान भी बना लिया है। Slowjamastan में 500 से अधिक रजिस्टर्ड नागरिक हैं और अन्य 4,500 लोग नागरिकता चाहते हैं। इस देश का नागरिक बनने के लिए इस लिंक पर (https://www.slowjamastan.org/apply/) आवेदन करना होगा।

विलियम्स ने प्रधानमंत्री या राष्ट्रपति बनने के लिए बजाय खुद को अपने देश का सुल्तान (Sultan of Slowjamastan) घोषित किया है।

बन गई संसद और तैयार हैं राजदूत

विलियम्स के देश की संसद भी है, जिसके सदस्यों में चीफ बॉर्डर एजेंट, डायरेक्टर इमरजेंसी सर्विसेज और क्राउन प्रिंस भी हैं। Slowjamastan के 8 स्टेट गवर्नर भी हैं। वहीं Slowjamastan की वेबसाइट के मुताबिक इसके कई देशों के राजदूत भी हैं। इन देशों में पेरू, फिलिपींस और कनाडा शामिल हैं।

कैसे बनता है नया देश

कोई भी नया देश बनाने के लिए उसका परिभाषित क्षेत्र हो, स्थाई आबादी हो और वहां के लोगों का उस राष्ट्र की अवधारणा में विश्वास रखना भी जरूरी है। इनके अलावा दूसरे देशों और संयुक्त राष्ट्र की मान्यता भी जरूरी है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article