बिजनेस

पुत्र मोह में फंस गए मोदी को कोसने वाले ये अरबपति, 2 लाख करोड़ की दौलत पर लिया ये फैसला

George Soros Will Hand Over Business To Son: जॉर्ज सोरोस ने 25 अरब डॉलर (2 लाख करोड़ रु से अधिक) के अपने बिजनेस साम्राज्य और फाउंडेशन को 37 वर्षीय बेटे एलेक्जेंडर को सौंपने पर कहा कि उन्होंने इसे कमाया है। यानी उनके बेटे इसके लायक हैं।

Image

जॉर्ज सोरोस का बिजनेस साम्राज्य को लेकर अहम फैसला

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • बेटे को बिजनेस एम्पायर सौंपेंगे जॉर्ज सोरोस
  • 2 लाख करोड़ के हैं मालिक
  • पीएम मोदी के खिलाफ दे चुके हैं बयान

George Soros Will Hand Over Business To Son: इंटरनेशनल प्लेटफॉर्म पर भारत की बुराई करने वाले अरबपति फाइनेंसर जॉर्ज सोरोस (George Soros) ने अपने बिजनेस साम्राज्य को लेकर एक अहम फैसला किया है। सोरोस अपने विशाल बिजनेस साम्राज्य का कंट्रोल अपने बेटे एलेक्जेंडर सोरोस (Alexander Soros) को सौंपने जा रहे हैं। सोरोस एक हेज फंड मैनेजर से प्रमुख दान करने वाले लोगों तक में शामिल रहे हैं।

92 वर्षीय सोरोस ने कहा कि वह पहले नहीं चाहते थे कि उनकी ओपन सोसाइटी फाउंडेशन (OSF) का कंट्रोल उनके पांच बच्चों में से किसी को दी जाए। मगर अब उन्होंने अपना फैसला बदल लिया है।

बेटे को क्यों सौंप रहे बिजनेस

वॉल स्ट्रीट जर्नल में छपे सोरोस के इंटरव्यू के मुताबिक उन्होंने 25 अरब डॉलर (2 लाख करोड़ रु से अधिक) के अपने बिजनेस साम्राज्य और फाउंडेशन को 37 वर्षीय बेटे एलेक्जेंडर को सौंपने पर कहा कि उन्होंने इसे कमाया है। यानी उनके बेटे इसके लायक हैं।

भारत को लेकर क्या कहा था

इसी साल मार्च में जॉर्ज सोरोस ने जर्मनी में एक कार्यक्रम में कहा था कि भारतीय टाइकून गौतम अडानी के बिजनेस एम्पायर के विवाद से पीएम मोदी की सरकार पर पकड़ खराब हो सकती है और ये उन्हें रिफॉर्म्स को बढ़ावा देने के लिए प्लेटफॉर्म प्रोवाइड कर सकता है। उन्होंने कहा था कि मैं 'मूर्ख' हो सकता हूं, लेकिन मुझे लगता है कि भारत में लोकतंत्र फिर से पनपेगा।

इसके जवाब में भारत के विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर ने सोरोस को एक "खतरनाक" व्यक्ति कहा था, जो "डराने वाला" है।

सोरोस के बेटे हैं ज्यादा पॉलिटिकल

वॉल स्ट्रीट जर्नल को सोरोस के बेटे एलेक्जेंडर ने भी इंटरव्यू दिया था, जिसमें उन्होंने खुद को अपने पिता की तुलना में "अधिक पॉलिटिकल" बताया था। बता दें कि OSF के बोर्ड ने दिसंबर में एलेक्जेंडर को अपना चेयरमैन चुना और एलेक्जेंडर अब सोरोस की पॉलिटिकल एक्शन कमिटी के रूप में पॉलिटिकल एक्टिविटी को डायरेक्ट करते हैं।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article