बिजनेस

ये है दुनिया की सबसे महंगी खजूर, कीमत है 14000 रु किलो, केवल इस शहर में होती है पैदावार

दुनिया में कई तरह की खजूरें उगती हैं। इनमें सबसे महंगी अजवा खजूर होती है। भारत में एक किलो अजवा खजूर का रेट 14000 रु है। पर ये खजूरें केवल सऊदी अरब के मदीना शहर में उगती हैं।

Image

अजवा खजूर होती हैं दुनिया में सबसे महंगी

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • दुनिया में सबसे महंगी है अजवा खजूर
  • एक किलो की कीमत है 14000 रु
  • केवल मदीने में उगती है अजवा खजूर

World's Most Expensive Date : रमजान का महीना खत्म होने वाला है। भारत में शनिवार या रविवार को ईद मनाई जा सकती है। रमजान के पूरे महीने और फिर ईद पर मुसलमान खजूर का काफी इस्तेमाल करते हैं। रमजान में रोजा खोलने के लिए खजूर खाई जाती है। वहीं ईद पर शीर खुर्मा में खजूर का इस्तेमाल होता है। पर क्या आप जानते हैं कि दुनिया की सबसे महंगी खजूर कौन सी होती है?

अजवा खजूर होती है सबसे महंगी

दुनिया में कई तरह की खजूर पाई जाती हैं। इनमें अजवा खजूर की कीमत सबसे अधिक होती है। भारतीय रुपये में एक किलो अजवा खजूर की कीमत 13999 रु है। इन खजूरों की खास बात यह है कि इनकी पैदावार दुनिया भर में केवल सऊदी अरब के मदीना शहर में होती है, जो मुसलमानों के लिए दूसरा सबसे पवित्र शहर है। इस जगह की खास जलवायु के कारण ही अजवा खजूर केवल मदीना में उगती हैं।

लिमिटेड क्वांटिटी में प्रोडक्शन

Bateel के अनुसार इन खजूरों का प्रोडक्शन सीमित क्वांटिटी में किया जाता है। इस्लामिक मान्यताओं के मुताबिक इन खजूरों को पवित्र माना जाता है। अजवा खजूरों की कीमत भले ही दुनिया में सबसे महंगी है, पर धार्मिक मान्यताओं के चलते इनकी डिमांड हाई रहती है।

भारत में भी खूब है डिमांड

इन खजूरों को सऊदी अरब से मध्य पूर्व और एशियाई देशों जैसे भारत में एक्सपोर्ट किया जाता है। अफ्रीका, यूरोप और अमेरिका जैसे दुनिया के अन्य हिस्सों में भी ये खजूरें पहुंचती हैं।

खजूर की भारी मांग के चलते ईरानी खजूर सप्लायर्स को भी इनकी सप्लाई की जाती है। जैसा कि हमने ऊपर जिक्र किया है रमजान के दौरान खजूर की मांग बहुत अधिक रहती है। केवल एक ही महीने में खजूर का लगभग 40 फीसदी उपभोग किया जाता है।

तेज गर्मी में होती है पैदावार

अजवा खजूरों की खेती मुख्य रूप से गर्मियों के दौरान मई से अक्टूबर में की जाती है। इनमें से भी ज्यादा सही समय जुलाई और अगस्त के गर्म महीनों का होता है।

Green Diamond, जो दुनिया भर में सभी तरह की खजूरों की निर्यातक है, के मुताबिक एक तैयार खजूर का पेड़ साल भर में करीब 22.7 किलो अजवा खजूर की पैदावार करता है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article