बिजनेस

Rama Steel Tubes Return: रामा स्टील ट्यूब्स ने 1 लाख को बना दिया 13 लाख, अब फ्री में बांटने जा रही शेयर

Rama Steel Tubes Bonus Shares: 4 सितंबर 2015 से अब तक रामा स्टील ट्यूब्स के शेयर ने 1195.34 फीसदी का रिटर्न दिया है। इससे निवेशकों का पैसा 13 गुना हो गया होगा। अगर किसी ने इसके 1 लाख रु के शेयर खरीदे होंगे, तो उनकी वैल्यू आज 13 लाख रु होगी।

Image

रामा स्टील ट्यूब्स जारी करेगी बोनस शेयर

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • रामा स्टील ट्यूब्स फ्री में बांटेगी बोनस शेयर
  • 19 मार्च है रिकॉर्ड डेट
  • शेयर ने दिया है शानदार रिटर्न

Rama Steel Tubes Bonus Shares: रामा स्टील ट्यूब्स बोनस शेयर देने जा रही है। रामा स्टील ट्यूब्स ने बोनस शेयर का ऐलान 2:1 के अनुपात में किया है। यानी हर शेयर पर शेयरधारकों को 2 फ्री शेयर मिलेंगे। बोनस शेयर जारी करने के लिए शेयरधारकों की एलिजिबिलिटी तय करने के लिए कंपनी ने 19 मार्च 2024 से बतौर रिकॉर्ड डेट तय किया है। यानी इन दिन तक जिन शेयरधारकों के पास शेयर होंगे, उन्हें ही फ्री में बोनस शेयर मिलेंगे। रामा स्टील ट्यूब्स का शेयर काफी तगड़ा रिटर्न देने में कामयाब रहा है।

ये भी पढ़ें -

दिया 1200 फीसदी रिटर्न

4 सितंबर 2015 से अब तक रामा स्टील ट्यूब्स के शेयर ने 1195.34 फीसदी का रिटर्न दिया है। इससे निवेशकों का पैसा 13 गुना हो गया होगा। अगर किसी ने इसके 1 लाख रु के शेयर खरीदे होंगे, तो उनकी वैल्यू आज 13 लाख रु होगी। इस दौरान कंपनी का शेयर 3.22 रु से 41.71 रु पर पहुंच गया है।

कितना है 52 हफ्तों का टॉप

इसके 52 हफ्तों का टॉप लेवल 50.50 रु और इसी अवधि का निचला स्तर 26.10 रु रहा है। गुरुवार को कंपनी का शेयर बीएसई पर 1.40 रु या 3.47 फीसदी की मजबूती के साथ 41.71 रु पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 2,057.79 करोड़ रु है।

1974 में शुरू हुई रामा स्टील ट्यूब्स भारत में स्टील पाइप, ट्यूब और जी.आई. पाइप के प्रमुख मैन्युफैक्चरर में से एक है।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर के रिटर्न और बोनस इश्यू की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article