बिजनेस

रक्षा बंधन पर कैश के बजाय बहन को दें ये कागज, फटाफट कर देगा पैसा डबल

Raksha Bandhan Investment Gift Idea: शेयर बाजार में बहुत अधिक जोखिम होता है। मगर यहां पैसा डबल होने की उम्मीद अधिक होती है। शेयर और म्यूचुअल फंड सब में डिजिटली निवेश किया जा सकता है। ऐसे में बहन को आप बतौर गिफ्ट इनका डिजिटल पेपर गिफ्ट दे सकते हैं।

Image

रक्षा बंधन पर बहन को दें स्पेशल गिफ्ट

Photo : BCCL
KEY HIGHLIGHTS
  • बहन को राखी पर दें स्पेशल गिफ्ट
  • बहन के लिए करें निवेश
  • पैसा हो जाएगा डबल

Raksha Bandhan Investment Gift Idea: इस रक्षा बंधन (Raksha Bandhan) पर बहन को कोई सिम्पल गिफ्ट देने के बजाय कोई ऐसा तोहफा दें, जो उसके फ्यूचर को सिक्योर करे। यदि आप पैसा, मोबाइल या ऐसा ही कोई आइटम देंगे तो इसका फायदा लॉन्ग टर्म के लिए शायद न मिले। मगर इनकी जगह यदि आप बहन के लिए निवेश करते हैं तो वो फ्यूचर में डबल हो सकता है। पैसा निवेश करने के लिए कई अच्छे ऑप्शन हैं। इनमें शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और एफडी भी शामिल है। आगे जानिए किस ऑप्शन में कितनी जल्दी पैसा डबल हो सकता है।

एफडी में कितना समय लगेगा

इस समय एफडी पर 7-8 फीसदी ब्याज दर ऑफर की जा रही हैं। स्मॉल फाइनेंस में आपको 9 फीसदी तक ब्याज दर ऑफर की जा सकती है। यदि आप बहन के लिए 9 फीसदी की ब्याज दर पर 1 लाख रु का निवेश करते हैं तो कैलकुलेटर के अनुसार यह पैसा 8 साल में 2.03 लाख रु हो जाएगा।

म्यूचुअल फंड में लगेगा कम समय

म्यूचुअल फंड में थोड़ा जोखिम होता है। मगर ये पैसा जल्दी डबल कर सकता है। असल में म्यूचुअल फंड में 12-15 फीसदी सालाना रिटर्न मिलने की उम्मीद रहती है। ऐसे में यदि आप 1 लाख रु लगाएं तो वो 15 फीसदी रिटर्न के हिसाब से सिर्फ साढ़े 4 में ही करीब-करीब डबल हो जाएगा। अगर 12 फीसदी रिटर्न भी मिलता है तो पैसा डबल होने में 6 साल लगेंगे।

बेस्ट म्यूचुअल फंड स्कीमें

  • क्वांट स्मॉल कैप डीआईआर- 46.04 फीसदी
  • निप्पॉन इंडिया स्मॉल कैप डिर- 45.04 फीसदी
  • एचडीएफसी मिड-कैप विपक्ष दिर- 40.65 फीसदी
  • एडलवाइस स्मॉल कैप डिर- 38.25 फीसदी
  • एसबीआई इंफ्रास्ट्रक्चर दिर- 36.90 फीसदी

नोट : - इन स्कीमों का ये रिटर्न एक साल का है और वैल्यू रिसर्च के डेटा के अनुसार है।

शेयर बाजार में जोखिम और मुनाफे की उम्मीद दोनों अधिक

शेयर बाजार में बहुत अधिक जोखिम होता है। मगर यहां पैसा डबल होने की उम्मीद अधिक होती है। यदि आपको सही शेयर मिल जाए तो 1 महीने में ही पैसा डबल हो सकता है। Eyantra Ventures का शेयर बीते 6 महीनों में 222 फीसदी रिटर्न दे चुका है।

इसी तरह पल्सर इंटरनेशनल (ऑर्डिनरी शेयर) ने 6 महीनों में 357 फीसदी फायदा कराया है। यानी कई शेयर हैं, जिन्होंने 6 महीनों में पैसा डबल से अधिक कर दिया है है।

डिजिटल कागज दें बतौर गिफ्ट

आज के समय एफडी, शेयर और म्यूचुअल फंड सब में डिजिटली निवेश किया जा सकता है। ऐसे में बहन को आप बतौर गिफ्ट इनका डिजिटल पेपर गिफ्ट दे सकते हैं।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर निवेश के ऑप्शनों की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट और म्यूचुअल फंड में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article