बिजनेस

Prestige Estates QIP: प्रेस्टीज एस्टेट्स की QIP के जरिए 5,000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना, होटल कारोबार पर ये है योजना

Prestige Estates QIP:आतिथ्य परिसंपत्तियों के मौद्रिकरण के लिए, निदेशक मंडल ने एक उप-समिति का गठन किया है। कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा, “समिति को सभी विनियामक जरूरतों के अनुपालन को सुनिश्चित करने, सलाहकारों और बीमाकर्ताओं के साथ समन्वय करने और सभी आवश्यक व्यवस्थाएं करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।” प्रेस्टीज एस्टेट्स देश के अग्रणी रियल एस्टेट डेवलपर्स में से एक है।

Image

प्रेस्टीज एस्टेट्स प्रोजेक्ट्स (प्रतीकात्मक फोटो)

Photo : BCCL

Prestige Estates QIP: रियल एस्टेट कंपनी प्रेस्टीज एस्टेट्स प्रोजेक्ट्स लिमिटेड ने संस्थागत निवेशकों को शेयर बेचकर 5,000 करोड़ रुपये तक जुटाने और अपने होटल कारोबार के मौद्रिकरण की योजना बनाई है। प्रेस्टीज एस्टेट्स ने शुक्रवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि उसके “निदेशक मंडल ने ‘योग्य संस्थागत नियोजन’ (क्यूआईपी) या अन्य स्वीकार्य तरीके से अधिकतम 5,000 करोड़ रुपये की कुल राशि के लिए इक्विटी शेयर या अन्य पात्र प्रतिभूतियों को जारी करके धन जुटाने” को मंजूरी दी।

होटल क्षेत्र की परिसंपत्तियों का मौद्रिकरण करने की योजना

निदेशक मंडल ने ‘अपनी शाखा प्रेस्टीज हॉस्पिटैलिटी वेंचर्स लिमिटेड के माध्यम से शेयर (प्राथमिक या द्वितीयक या दोनों) जारी कर होटल क्षेत्र की परिसंपत्तियों का मौद्रिकरण करने की योजना को भी मंजूरी दे दी।” इन सभी निर्णयों को शेयरधारकों की मंजूरी मिलनी बाकी है।

आवश्यक व्यवस्थाएं करने की जिम्मेदारी इन्हें सौंपी

आतिथ्य परिसंपत्तियों के मौद्रिकरण के लिए, निदेशक मंडल ने एक उप-समिति का गठन किया है। कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा, “समिति को सभी विनियामक जरूरतों के अनुपालन को सुनिश्चित करने, सलाहकारों और बीमाकर्ताओं के साथ समन्वय करने और सभी आवश्यक व्यवस्थाएं करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।” प्रेस्टीज एस्टेट्स देश के अग्रणी रियल एस्टेट डेवलपर्स में से एक है।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article