बिजनेस

PPF में निवेश कर जमा करें 25 लाख रुपये, जानिए हर महीने कितना करना होगा निवेश

PPF रिस्क-फ्री रिटर्न और गारंटीड मैच्योरिटी बेनिफिट्स के साथ, यह लंबे समय की बचत के लिए आइडियल इन्वेस्टमेंट विकल्प बना हुआ है। हर साल 500 रुपये से 1.5 लाख रुपये के बीच निवेश करने की सुविधा मिलती है। PPF रिटायरमेंट प्लानिंग के लिए बेहतर विकल्प है।

Image

पीपीएफ

देशभर के छोटे निवेशकों के बीच पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) एक लोकप्रिय निवेश माध्यम है। आम निवेशक अपनी बचत के अनुसार इस स्कीम में निवेश कर भविष्य के लिए पैसा जमा करते हैं। इस स्कीम में निवेश की अवधि 15 साल है। निवेश पर टैक्स छूट का लाभ भी मिलता है। कोई निवेशक एक वित्तीय वर्ष में 1.50 लाख रुपये निवेश कर टैक्स छूट प्राप्त कर सकता है। साथ ही मैच्योरिटी की रकम भी पूरी तरह से टैक्स फ्री होती है। यह स्कीम उन निवेशकों के लिए बेस्ट है जो अपने निवेश पर बिल्कुल जोखिम नहीं लेना चाहते और एक गारंटीड रिटर्न चाहते हैं। आइए आपको बताते हैं कि इस स्कीम में कैसे आप 25 लाख रुपये आसानी से जमा कर सकते हैं और इसके लिए आपको मंथली कितने हजार का निवेश करना होगा।

7750 रुपये मंथली करना होगा निवेश

मौजूदा समय में पीपीएफ पर 7.1% सालाना ब्याज मिल रहा है। इस ब्याज पर 25 लाख रुपये जमा करने के लिए मंथली 7750 रुपये निवेश करना होगा। PPF Calculator से समझते हैं कैसे—

  • मंथली निवेश : 7750 रुपये
  • एक वित्त वर्ष में कुल निवेश: 93,000 रुपये
  • मौजूदा ब्याज दर: 7.1% सालाना कंपाउंडिंग
  • 15 साल में कुल निवेश: 13,95,000 रुपये
  • 15 साल बाद मैच्योरिटी रकम: 25,22,290 रुपये
  • कुल रिटर्न: 11,27,290 रुपये

ब्याज हर साल कंपाउंड होता है

PPF पर ब्याज हर साल कंपाउंड होता है, लेकिन इसकी गिनती हर महीने की 5 तारीख से आखिरी तारीख के बीच सबसे कम बैलेंस के आधार पर की जाती है। इसका मतलब है कि महीने की 5 तारीख से पहले जमा करने से रिटर्न को ज्यादा से ज्यादा करने में मदद मिलती है। लंबे समय में कंपाउंडिंग का असर और भी ज्यादा होता है। PPF इसलिए भी आकर्षक बना हुआ है क्योंकि यह रिस्क-फ्री, गारंटीड रिटर्न, सेक्शन 80C के तहत अच्छे टैक्स बेनिफिट, रिटायरमेंट, एजुकेशन प्लानिंग या फाइनेंशियल सिक्योरिटी के लिए लंबे समय तक स्टेबल ग्रोथ और मार्केट के उतार-चढ़ाव से आजादी देता है।

Alok Kumr
आलोक कुमार author

आलोक कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एसोसिएट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 17 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव रखने वाले आलोक ने अपने पत्रकारिता करियर में कई प्रमुख कॉर्पोरेट इवेंट्स और चर्चित स्टोरीज कवर की हैं। वह बिजनेस, बैंकिंग, शेयर मार्केट और पर्सनल फाइनेंस पर गहरी समझ रखते हैं और जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और पाठक-केंद्रित तरीके से प्रस्तुत करने में माहिर हैं। अब तक आलोक ने लगभग 18,000 स्टोरीज लिखी हैं। उनकी लेखन शैली भरोसेमंद, विश्लेषणात्मक और व्यावहारिक जानकारी देने वाली होती है।

और पढ़ें
End of Article