बिजनेस

Power Grid Share: प्रॉफिट घटने के बाद गिरा पावर ग्रिड का शेयर, 4 फीसदी की दिख रही कमजोरी

Power Grid Share: बीएसई पर पावर ग्रिड का शेयर बुधवार के 325.80 रु के पिछले बंद स्तर के मुकाबले सुबह 319.45 रु पर खुला। करीब पौने 10 बजे ये 12.35 रु या 3.79 फीसदी की कमजोरी के साथ 313.45 रु पर है। अभी तक के कारोबार में ये 313.45 रु तक नीचे फिसला है।

Image

पावर ग्रिड के शेयर में गिरावट

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • गिरा पावर ग्रिड का शेयर
  • 4 फीसदी की दिख रही कमजोरी
  • प्रॉफिट घटने का है असर

Power Grid Share: पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड ने 31 मार्च 2024 को समाप्त तिमाही में 4,137.21 करोड़ रुपये का प्रॉफिट कमाया, जो एक साल पहले की समान तिमाही के मुकाबले 4,288.11 करोड़ रुपये से 3.5 प्रतिशत कम है। इस केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रम (CPSU) ने वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले प्रत्येक इक्विटी शेयर पर 2.75 रुपये का तीसरा इंटरिम डिविडेंड देने का भी ऐलान किया। मगर गुरुवार को इसके शेयर पर प्रॉफिट घटने का असर दिखा है। कंपनी के शेयर में 4 फीसदी की गिरावट आई है।

ये भी पढ़ें -

कितने पर है शेयर

बीएसई पर पावर ग्रिड का शेयर बुधवार के 325.80 रु के पिछले बंद स्तर के मुकाबले सुबह 319.45 रु पर खुला। करीब पौने 10 बजे ये 12.35 रु या 3.79 फीसदी की कमजोरी के साथ 313.45 रु पर है। अभी तक के कारोबार में ये 313.45 रु तक नीचे फिसला है।

कितनी रही इनकम

मार्च तिमाही में पावर ग्रिड की इनकम 11,978.11 करोड़ रुपये रही, जो पिछले साल की समान तिमाही में 12,285.6 करोड़ रुपये रही थी। 31 मार्च, 2024 को समाप्त तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड रेवेन्यू घटकर 12,305.4 करोड़ रुपये रह गया, जो एक साल पहले की समान तिमाही में 12,557.4 करोड़ रुपये रहा था, यानी 2 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article