बिजनेस

Rulka Electricals की शेयर मार्केट में हो सकती है दमदार शुरुआत, लिस्टिंग पर मिलेगा 170% मुनाफा !

Rulka Electricals IPO GMP: रुलका इलेक्ट्रिकल्स के शेयर का जीएमपी (GMP) या ग्रे-मार्केट प्रीमियम 400 रु हो गया है। यानी ये लिस्टिंग पर 170 फीसदी से अधिक रिटर्न दे सकता है। मगर ध्यान रहे कि लिस्टिंग तक इसका जीएमपी घट या बढ़ भी सकता है।

Image

रुल्का इलेक्ट्रिकल्स आईपीओ जीएमपी

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • रुलका इलेक्ट्रिकल्स की 24 मई को होगी लिस्टिंग
  • शेयर मार्केट में हो सकती है अच्छी शुरुआत
  • 400 रु चल रहा GMP

Rulka Electricals IPO GMP: रुलका इलेक्ट्रिकल्स का IPO गुरुवार 16 मई को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलकर मंगलवार, 21 मई को बंद हुआ। रुलका इलेक्ट्रिकल्स के आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 223 रु - 235 रु प्रति इक्विटी शेयर तय किया गया था, जबकि फाइनल प्राइस 235 रु फिक्स हुआ है। रुलका इलेक्ट्रिकल्स आईपीओ के लिए लॉट साइज 600 शेयर था। यानी कम से कम 600 इक्विटी शेयरों के लिए आवेदन करने की अनुमति थी। उसके बाद 600 के गुणकों में और शेयरों के लिए आवेदन किया जा सकता था। इसके आईपीओ को काफी जोरदार रेस्पॉन्स मिला है, जिसके चलते इसका जीएमपी यानी ग्रे-मार्केट प्रीमियम काफी हाई हो गया है।

ये भी पढ़ें -

कितना है GMP

आईपीओ वॉच के अनुसार रुलका इलेक्ट्रिकल्स के शेयर का जीएमपी (GMP) या ग्रे-मार्केट प्रीमियम 400 रु हो गया है। यानी ये लिस्टिंग पर 170 फीसदी से अधिक रिटर्न दे सकता है। मगर ध्यान रहे कि लिस्टिंग तक इसका जीएमपी घट या बढ़ भी सकता है।

कितना सब्सक्राइब हुआ आईपीओ

रुलका इलेक्ट्रिकल्स का IPO कुल 676.83 गुना सब्सक्राइब हुआ। रिटेल निवेशकों के लिए रिजर्व रखे गए शेयरों के मुकाबले कंपनी को 658.32 गुना आवेदन मिले।

कब होगी लिस्टिंग

रुलका इलेक्ट्रिकल्स की लिस्टिंग 24 मई को होगी। कंपनी आईपीओ के जरिए 26.40 करोड़ रु जुटाएगी। ये एक एसएमई कंपनी है।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर आईपीओ की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article