निवेश पर जोखिम नहीं लेने वाले निवेशकों के बीच फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) काफी लोकप्रिय है। इसके चलते लाखों निवेश बैंक एफडी या पोस्ट ऑफिस की टाइम डिपॉजिट स्कीम (POTD) में निवेश करते हैं। बैंक एफडी के मुकाबले पोस्ट ऑफिस की टाइम डिपॉजिट पर कुछ ज्यादा ब्याज मिलता है। हालांकि, समय से पहले पैसे निकालने की सुविधा छह महीने के बाद ही मिलती है, और जल्दी पैसे निकालने पर मिलने वाला ब्याज कम हो सकता है। ऐसे में आपको बैंक एफडी या पोस्ट ऑफिस की टाइम डिपॉजिट में से किसे चुनना चाहिए? आइए जानते हैं।
कहां कितनी मिल रही ब्याज दरें
अभी पोस्ट ऑफिस FD पर ब्याज दरें अवधि के आधार पर 6.9% से 7.5% के बीच हैं। पोस्ट ऑफिस के टाइम डिपॉजिट (TD) अकाउंट पर 1 साल के लिए 6.9%, 2 साल के लिए 7.0%, 3 साल के लिए 7.1% और 5 साल के लिए 7.5% ब्याज दर है।
बैंक FD पर ब्याज दरें अलग-अलग बैंकों द्वारा तय की जाती हैं और इनमें अंतर हो सकता है। मौजूदा समय में अधिकांश बैंकों के एफडी प पर ब्याज दरें 6% से 7% के बीच हैं।
Post Office TD कब चुनें?
आपको सरकारी सुरक्षा सबसे अधिक महत्वपूर्ण लगती है।
आपको एक समान सरकारी दर चाहिए।
आप 1, 2, 3 या 5 साल की अवधि के लिए निवेश करना चाहते हैं।
आपको बैंक के मुकाबले थोड़ी कम सुविधा स्वीकार्य है।
Bank FD कब चुनें?
आपको ऑनलाइन सुविधा और अधिक लचीलापन चाहिए।
आपको मासिक या त्रैमासिक ब्याज आय चाहिए।
किसी मजबूत बैंक की FD पर बेहतर ब्याज मिल रहा है।
आपको अलग-अलग अवधियों में निवेश करना है।
आप senior citizen FD rates या विशेष बैंक ऑफर का लाभ लेना चाहते हैं।
बैंक या पोस्ट ऑफिस FD, कौन सा बेहतर है?
दोनों निवेश विकल्प अलग-अलग जरूरतों को पूरा करते हैं। बैंक FD फिक्स ब्याज और सुविधाजनक डिजिटल सेवाएं देते हैं, जबकि पोस्ट ऑफिस FD अपनी विश्वसनीयता, देश भर में उपलब्धता और सरकार की सुरक्षा गारंटी के लिए पसंद किए जाते हैं। निवेशकों को अपने वित्तीय लक्ष्यों, जोखिम उठाने की क्षमता और निवेश की अवधि के आधार पर चुनाव करना चाहिए।
