बिजनेस

सस्ती होगी PNG और CNG, कैबिनेट मीटिंग में मोदी सरकार का बड़ा फैसला; देखें नई रेट लिस्ट

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Apr 6, 2023, 10:00 PM IST

पेट्रोलियम मंत्रालय के सचिव पंकज जैन ने बताया कि नए फार्मूले के तहत गैस की कीमत तय होने से उर्वरक और पावर सेक्टर को भी सस्ती गैस मिल सकती है । इसके साथ ही फर्टिलाइजर सब्सिडी भी कम होगी। मोदी सरकार ने कीमतों का नया फॉर्मूला तय करने के लिए अक्टूबर 2022 में किरीट पारिख की अध्यक्षता में एक कमेटी बनाई थी।

Image

सस्ती होगी सीएनजी- मोदी सरकार का फैसला

Photo : PTI

गुरुवार को पीएम मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट की मीटिंग हुई, जिसमें कई बड़े फैसले लिए गए। इन्हीं फैसलों में से एक है सीएनजी(CNG Price) और पीएनजी (PNG Price) की नई रेट को मंजूरी देना। मोदी सरकार के इस फैसले से जनता को बड़ी राहत मिलेगी क्योंकि सीएनजी और पीएनजी की कीमतें कम हो जाएंगी।

नया फॉर्मूले

सरकार का दावा है कि नए फॉर्मूले के लागू होने से पीएनजी और सीएनजी सस्ती हो जाएंगी। इससे घरेलू उपभोक्ता को अधिक स्थिर कीमत पर गैस मिलेगी। इसके अलावा खाद बनाने वाली कंपनियों को सस्ती गैस मिलेगी, जिससे उर्वरक सब्सिडी कम होगी। नए फॉर्मूले के लागू होने से एनर्जी सेक्टर को सस्ती गैस मिलेगी। इससे घरेलू गैस उत्पादक देश और अधिक उत्पादन के लिए प्रोत्साहित होंगे।

cng png new rate list.

cng png new rate list.

यहां हुआ कीमतों में बदलाव

इस मामले में पेट्रोलियम मंत्रालय के सचिव पंकज जैन ने बताया कि नए फार्मूले के तहत गैस की कीमत तय होने से उर्वरक और पावर सेक्टर को भी सस्ती गैस मिल सकती है । इसके साथ ही फर्टिलाइजर सब्सिडी भी कम होगी। पंकज जैन के मुताबिक कैबिनेट ने जिस नए फार्मूले को मंजूरी दी है, वो मोटे तौर पर ONGC और ऑयल इंडिया की गैस पर लागू होंगी, डीप वाटर और अल्ट्रा डीप वाटर, हाई प्रेशर हाई टेंपरेचर एरिया के लिए कीमत तय करने के फार्मूले में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

नए फॉर्मूले के लिए बनी थी कमेटी

मोदी सरकार ने कीमतों का नया फॉर्मूला तय करने के लिए अक्टूबर 2022 में किरीट पारिख की अध्यक्षता में एक कमेटी बनाई थी। सरकार ने इस कमेटी की सिफारिशों के आधार पर यह फॉर्मूला तैयार किया है। कमेटी ने पुराने फील्ड से निकलने वाली गैस को जनवरी 2026 तक पूरी तरह से डीकंट्रोल करने की सिफारिश की थी। जबकि मुश्किल फील्ड से निकलने वाली गैस को जनवरी 2027 तक डीकंट्रोल करने की सिफारिश की थी।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article