बिजनेस

PNB या HDFC Bank 3 साल की FD में कहां जमा करें 6 लाख; सीनियर सिटिजन को यहां मिलेगा ज्यादा फायदा

PNB और HDFC Bank दोनों ही अपने ग्राहकों को FD पर आकर्षक ब्याज दरें ऑफर कर रहे हैं। हालांकि, अलग-अलग अवधि की एफडी के लिए दोनों ही बैंक अलग-अलग ब्याज दर ऑफर कर रहे हैं।

Image

FD (Photo: iStock)

PNB vs HDFC Bank: अगर आप अपने पैसे को सुरक्षित निवेश विकल्प में लगाना चाहते हैं तो फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) आज भी सबसे लोकप्रिय विकल्पों में से एक है। देश के प्रमुख बैंक Punjab National Bank (PNB) और HDFC Bank अपने ग्राहकों को 3 साल की एफडी पर आकर्षक ब्याज दरें ऑफर कर रहे हैं। हालांकि, अलग-अलग ग्राहक श्रेणियों के लिए दोनों बैंकों की ब्याज दरें अलग हैं। ऐसे में निवेश से पहले यह समझना जरूरी है कि किस श्रेणी के ग्राहक को किस बैंक में ज्यादा फायदा मिलेगा।

सीनियर सिटिजन को कहां मिलेगा ज्यादा फायदा

PNB vs HDFC FD

FD (Photo: iStock)

सीनियर सिटिजन को दोनों बैंक अतिरिक्त ब्याज का लाभ दे रहे हैं। PNB 3 साल की एफडी पर सीनियर सिटिजन को 6.80 प्रतिशत ब्याज दे रहा है, जबकि HDFC Bank 6.95 प्रतिशत ब्याज ऑफर कर रहा है। अगर कोई सीनियर सिटिजन 6 लाख रुपये की एफडी 3 साल के लिए करवाता है तो PNB में उसे मैच्योरिटी पर 7,34,518 रुपये देगा। दूसरी ओर HDFC Bank से उसे 7,37,775 रुपये प्राप्त होंगे। यानी सीनियर सिटिजन के लिए भी HDFC Bank लगभग 3,257 रुपये अधिक दे रहा है।

सुपर सीनियर सिटिजन को कहां मिलेगा ज्यादा फायदा

सुपर सीनियर सिटिजन के लिए उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार PNB सबसे अधिक 7.10 प्रतिशत ब्याज दर ऑफर कर रहा है। इस दर पर 6 लाख रुपये की 3 साल की एफडी मैच्योरिटी पर 7,41,045 रुपये में बदल जाएगी। HDFC Bank की ओर से सुपर सीनियर सिटिजन के लिए अलग ब्याज दर का आंकड़ा उपलब्ध नहीं है। इसलिए इस कैटेगरी में PNB स्पष्ट रूप से बेहतर विकल्प नजर आता है।

सामान्य नागरिक कहां करें निवेश

सामान्य नागरिकों के लिए PNB 3 साल की एफडी पर 6.30 प्रतिशत ब्याज दे रहा है, जबकि HDFC Bank 6.45 प्रतिशत ब्याज ऑफर कर रहा है। ब्याज दर में मामूली अंतर होने के बावजूद मैच्योरिटी राशि में फर्क दिखाई देता है।

उदाहरण से समझें तो अगर कोई सामान्य नागरिक 3 साल के लिए 6 लाख रुपये की एफडी करवाता है, तो PNB में उसे मैच्योरिटी पर 7,23,758 रुपये मिलेंगे। वहीं HDFC Bank में यही राशि बढ़कर 7,26,971 रुपये हो जाएगी। यानी सामान्य नागरिकों के लिए HDFC Bank लगभग 3,213 रुपये का अतिरिक्त फायदा दे रहा है।

ग्राहक श्रेणीबैंकब्याज दरनिवेश राशिमैच्योरिटी राशि
सामान्य नागरिकPNB6.30%₹6,00,000₹7,23,758
सामान्य नागरिकHDFC Bank6.45%₹6,00,000₹7,26,971
सीनियर सिटिजनPNB6.80%₹6,00,000₹7,34,518
सीनियर सिटिजनHDFC Bank6.95%₹6,00,000₹7,37,775
सुपर सीनियर सिटिजनPNB7.10%₹6,00,000₹7,41,045

हालांकि, इस बात का भी ख्याल रखें कि FD पर मिलने वाला ब्याज पूरी तरह टैक्स-फ्री नहीं होता। अगर किसी वित्तीय वर्ष में एक बैंक से आपकी कुल ब्याज आय निर्धारित सीमा से अधिक हो जाती है, तो बैंक उस पर TDS काट सकता है।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article