बिजनेस

PNB Scam: मेहुल चोकसी के 7 फ्लैट, 1 दुकान और 4 ऑफिस सहित 13 संपत्तियों की होगी नीलामी, अदालत से मिली मंजूरी

PNB Scam:पंजाब नेशनल बैंक (PNB) घोटाले में आरोपी और फरार हीरा व्यापारी मेहुल चोकसी की कंपनी गीतांजलि जेम्स लिमिटेड की 13 संपत्तियों को नीलाम करने की मंजूरी दे दी है।

Image

पीएनबी घोटाला: अदालत ने मेहुल चोकसी की 13 संपत्तियों की नीलामी को दी मंजूरी

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

PNB Scam: मुंबई की एक विशेष अदालत ने पंजाब नेशनल बैंक (PNB) घोटाले में आरोपी और फरार हीरा व्यापारी मेहुल चोकसी की कंपनी गीतांजलि जेम्स लिमिटेड की 13 संपत्तियों को नीलाम करने की मंजूरी दे दी है।

नीलामी का कारण और अदालत का तर्क

धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) से जुड़े मामले की सुनवाई कर रहे विशेष न्यायाधीश एस. एम. मेंजोगे ने आधिकारिक परिसमापक की याचिका को स्वीकार करते हुए कहा कि यदि संपत्तियों को लंबे समय तक बिना रखरखाव के छोड़ दिया जाता है, तो उनकी कीमत में गिरावट आ सकती है। इसलिए, इन्हें जल्द से जल्द नीलाम करना जरूरी है।

किन संपत्तियों की होगी नीलामी?

अदालत ने जिन 13 संपत्तियों की नीलामी की अनुमति दी है, उनमें

  • मुंबई के सांताक्रूज स्थित खेनी टॉवर में 7 फ्लैट
  • भारत डायमंड बोर्स में 1 वाणिज्यिक इकाई
  • गुजरात के सूरत में डायमंड पार्क स्थित 4 कार्यालय इकाइयां और 1 दुकान
यह फैसला सरकार की ओर से घोटाले से जुड़े संपत्तियों को जब्त कर उनकी बिक्री के जरिए धन वसूली की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

भाषा इनपुट के साथ

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article