बिजनेस

PM Kusum Yojana 2023: बंजर जमीन पर सब्सिडी में लगाएं सोलर पंप, 25 साल बिजली बेच कर कमाएं लाखों; जानें पूरी स्कीम

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Mar 18, 2023, 10:20 AM IST

PM Kusum Yojana 2023: इस योजना में किसान 60 फीसदी सब्सिडी पर सोलर पंप अपने खेत या बंजर जमीन पर भी लगवा सकते हैं। सरकार की इस योजना से किसानों को 25 साल तक बिना टेंशन रेगुलर इनकम मिलने में मदद मिलेगी। पीएम कुसुम योजना साल 2019 में शुरू हुई थी।

Image

PM Kusum Yojana 2023: किसानों को सोलर पंप के लिए सब्सिडी दी जाती है।

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • बिजली को वितरण कंपनी को बेच पाएंगे
  • सोलर प्लांट के लिए जमीन विद्युत सब-स्टेशन से 5 किलोमीटर के दायरे में जरूरी
  • हर साल प्रति एकड़ 60 हजार से 1 लाख रुपए तक की आमदनी

PM Kusum Yojana 2023: केंद्र सरकार किसानों की आय बढ़ाने के लिए कई योजनाएं चला रही हैं। ऐसे में आज हम आपको प्रधानमंत्री कुसुम योजना (PM Kusum) के बारे में बता रहे हैं। इसमें किसानों को सोलर पंप (Solar Pump) के लिए सब्सिडी दी जाती है। इस योजना में किसान 60 फीसदी सब्सिडी पर सोलर पंप अपने खेत या बंजर जमीन पर भी लगवा सकते हैं। सरकार की इस योजना से किसानों को 25 साल तक बिना टेंशन रेगुलर इनकम मिलने में मदद मिलेगी। पीएम कुसुम योजना साल 2019 में शुरू हुई थी।

बिजली बेच कर कमाएं पैसा

इस योजना से किसानों को सब्सिडी पर सोलर पैनल दिए जाते हैं, इससे वे बिजली बनाकर और उसका अपनी जरूरत के हिसाब से इस्तेमाल कर बची हुई बिजली को बेच भी सकते हैं और मुनाफा कमा सकते हैं। बिजली को वितरण कंपनी (DISCOM) को बेचा जा सकता है। सोलर प्लांट लगवाने के लिए जमीन विद्युत सब-स्टेशन से 5 किलोमीटर के दायरे में होनी चाहिए। किसान सोलर प्लांट खुद या डेवलपर को जमीन पट्टे पर देकर लगवा सकते हैं। सोलर पैनल 25 साल तक चलेगा और इसका रखरखाव भी आसान है। इससे जमीन के मालिक या किसान को हर साल प्रति एकड़ 60 हजार रुपए से 1 लाख रुपए तक की आमदनी अगले 25 साल तक हो सकती है।

कैसे मिलेगी सब्सिडी

किसानों को अपनी जमीन पर सोलर पैनल लगाने के लिए केवल 10 फीसदी रकम का पेमेंट करना होता है। इसमें केंद्र और राज्य सरकारों की ओर से 30 फीसदी और 30 फीसदी सब्सिडी मिलेगी। वहीं बैंक की तरफ से 30 फीसदी लोन मिलता है। इस लोन को किसान को अपनी आमदनी से भर सकते हैं।

PM Kusum: आवेदन के लिए जरूरी डाक्यूमेंट्स

पहचान पत्र

राशन कार्ड

आधार कार्ड

पासपोर्ट साइज फोटो

रजिस्ट्रेशन की कॉपी

बैंक की पासबुक

मोबाइल नंबर

जमीन के कागजात

PM Kusum Yojana के आवेदन का तरीका

प्रधानमंत्री कुसुम योजना से सोलर पंप के लिए आधिकारिक वेबसाइट mnre.gov.in पर ऐसे कर सकते हैं आवेदन

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

होम पेज पर योजना की गाइडलाइन्स पढ़ें।

जिसके बाद आपको रजिस्ट्रेशन करना होगा।

योजना से जुडी जानकारी के लिए अपने नोडल ऑफिसर से संपर्क करें।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article