बिजनेस

अभी तक बैंक अकाउंट में नहीं आई पीएम किसान योजना की 13वीं किस्त, तो ये उपाय आएंगे काम

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Mar 23, 2023, 04:48 PM IST

PM Kisan Yojana: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत 27 फरवरी को 8 करोड़ से ज्यादा किसानों के खाते में दो हजार रुपये भेजा गया था। पर यदि आप उन किसान में शामिल हैं जिनकी किश्त किसी वजह से अटक गई है, तो इसे कैस पा सकते हैं इसके बारे में बता रहे हैं।

Image

PM Kisan Yojana: पीएम किसान योजना में आवेदन करते समय अकाउंट नंबर, आधार नंबर की जानकारी सही नहीं भरने की वजह से भी आपके पैसे अटक सकते हैं।

Photo : iStock

PM Kisan Yojana: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत 27 फरवरी को 8 करोड़ से ज्यादा किसानों के खाते में दो हजार रुपये भेजा गया था। पर यदि आप उन किसान में शामिल हैं जिनकी किश्त किसी वजह से अटक गई है, तो इसे कैस पा सकते हैं इसके बारे में बता रहे हैं।

कृषि विभाग से संपर्क करें

पीएम किसान योजना में आवेदन करते समय अकाउंट नंबर, आधार नंबर की जानकारी सही नहीं भरने की वजह से भी आपके पैसे अटक सकते हैं। आपकी जानकारियां सही हैं या नहीं, इसे जानने के लिए pmkisan.gov.in पर जाकर इसे चेक करना चाहिए। अगर ये जानकारियां गलत हैं तो तुरंत ठीक कर लें। अगर ये सब सही है फिर भी आपके खाते में 2000 रुपये की राशि नहीं पहुंची है तो तुरंत कृषि विभाग को कॉल करें।

इन नंबरों पर कॉल करके पा सकते हैं समाधान

अगर आपकी 13वीं किस्त अभी तक नहीं मिली है तो आप 011-24300606 पर कॉल करके जानकारी ले सकते हैं। अन्य विकल्प के रूप में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के हेल्पलाइन नंबर (155261) और टोल फ्री (18001155266) नंबर पर भी कॉल कर सकते हैं। इस योजना से जुड़ी कोई और जानकारी के लिए पीएम किसान के लैंडलाइन नंबर 011-23381092 या 011-23382401 पर कॉल कर सकते हैं। वहीं, किसान pmkisan-ict@gov.in पर भी ईमेल किया जा सकता है।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article