बिजनेस

प्लैटिनम का भाव आज का 5 मई 2026: रेट में बढ़ोतरी, जानें दिल्ली, मुंबई समेत अपने शहर के दाम

Platinum Price Today in India (प्लैटिनम भाव आज का, Platinum Ka Bhav Aaj Ka) 5 May 2026: अगर आप प्लैटिनम के गहने खरीदने जा रहे हैं तो पहले यहां अपने शहर के ताजा रेट (Platinum Jewellery Rates) जरूर जान लें।

Image

प्लैटिनम का ताजा भाव जानिए

Platinum Price Today (आज का प्लैटिनम का रेट, Platinum Ka Bhav Aaj Ka) 5 May 2026 : पश्चिम एशिया तनाव का असर अब भारत में प्लैटिनम की कीमतों (Platinum rate today) पर भी दिखाई दे रहा है। इसके दामों में लगातार उतार-चढ़ाव हो रहा है। फिलहाल प्लैटिनम का भाव 450 रुपये बढ़कर 60,010 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। वहीं, इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक मंगलवार सुबह तक इसकी कीमत 63,205 रुपये प्रति 10 ग्राम थी। जो दोपहर तक 65,587 रुपये किलो हो गई, फिर शाम को बाजार बंद होने तक 64,192 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। एक्सपर्ट्स के अनुसार कीमतों में यह उतार-चढ़ाव वैश्विक अनिश्चितताओं और मांग में बदलाव का नतीजा है। ऐसे दौर निवेशकों के लिए बेहद अहम होते हैं, क्योंकि कीमती धातुओं के दाम तेजी से बदल सकते हैं। आने वाले समय में भी प्लैटिनम की कीमतों में इसी तरह की अस्थिरता बनी रहने की संभावना है। इसलिए अगर आप निवेश करने या प्लैटिनम के आभूषण खरीदने की सोच रहे हैं, तो पहले इसके ताजा दाम जरूर जांच लें।

भारत में प्लैटिनम की कीमत (1 ग्राम, 10 ग्राम में)

शहर1 ग्राम की कीमत10 ग्राम की कीमत
दिल्ली₹6,001₹60,010
मुंबई₹6,001₹60,010
कोलकाता₹6,001₹60,010
चेन्नई₹6,001₹60,010
पटना₹6,001₹60,010
लखनऊ₹6,001₹60,010
मेरठ₹6,001₹60,010
अयोध्या₹6,001₹60,010
कानपुर₹6,001₹60,010
गाजियाबाद₹6,001₹60,010
नोएडा₹6,001₹60,010
गुरुग्राम₹6,001₹60,010
चंडीगढ़₹6,001₹60,010
जयपुर₹6,001₹60,010
लुधियाना₹6,001₹60,010
गुवाहाटी₹6,001₹60,010
इंदौर₹6,001₹60,010
अहमदाबाद₹6,001₹60,010
सूरत₹6,001₹60,010
नागपुर₹6,001₹60,010
पुणे₹6,001₹60,010
नासिक₹6,001₹60,010
बैंगलोर₹6,001₹60,010
वडोदरा₹6,001₹60,010
भुवनेश्वर₹6,001₹60,010
कटक₹6,001₹60,010
केरल₹6,001₹60,010
रायपुर₹6,001₹60,010
हैदराबाद₹6,001₹60,010
(डेटा सोर्स-गुडरिटर्न्स)

प्लैटिनम ज्वेलरी का बढ़ता ट्रेंड

आज के समय में सगाई और शादी की अंगूठियों के लिए प्लैटिनम तेजी से पसंद किया जा रहा है। इसकी सबसे बड़ी खासियत इसकी मजबूती और लंबे समय तक टिके रहने की क्षमता है। प्लैटिनम अपनी प्राकृतिक सफेद चमक को बरकरार रखता है और रोजाना इस्तेमाल के बावजूद जल्दी खराब नहीं होता, इसलिए इसे डेली वियर के लिए एक बेहतरीन विकल्प माना जाता है।

अन्य ज्वेलरी में सीमित उपयोग

हालांकि, अन्य ज्वेलरी आइटम्स में प्लैटिनम का उपयोग अभी भी सीमित है। इसकी अधिक कीमत और भारीपन के कारण झुमके, कंगन, पेंडेंट और कफलिंक जैसी चीजों में इसका इस्तेमाल कम होता है। फिर भी, फैशन रिंग्स में इसकी लोकप्रियता धीरे-धीरे बढ़ रही है, जबकि सोना और चांदी अब भी ज्यादा प्रचलित बने हुए हैं।

प्लैटिनम, सोना और चांदी का अंतर

यदि तुलना करें, तो प्लैटिनम अपनी मजबूती, दुर्लभता और प्रीमियम लुक के लिए जाना जाता है। सोना पारंपरिक महत्व और निवेश के लिहाज से लोकप्रिय है, वहीं चांदी अपनी किफायती कीमत के कारण विभिन्न डिजाइनों में आसानी से उपलब्ध होती है और रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए उपयुक्त रहती है।

ज्वेलरी खरीदते समय ध्यान देने योग्य बातें

ज्वेलरी खरीदते समय अपनी जरूरत, बजट और बाजार की स्थिति को ध्यान में रखना जरूरी है। खासतौर पर जब कीमतें अनुकूल हों, तब प्लैटिनम में निवेश करना एक समझदारी भरा फैसला साबित हो सकता है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिज़नेस (Business News) अपडेट और आज का सोने का भाव (Gold Rate Today), आज की चांदी का रेट (Silver Rate Today) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंह author

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल ... और देखें

End of Article