बिजनेस

प्लैटिनम का भाव आज का 29 मार्च 2026: रेट में गिरावट, जानें पटना, दिल्ली, मुंबई समेत अपने शहर के दाम

Platinum Price Today in India (प्लैटिनम भाव आज का, Platinum Ka Bhav Aaj Ka) 29 March 2026: ईरान-इजराइल-अमेरिका में चल रहे युद्ध के बीच प्लैटिनम की कीमतों में उठा-पटक जारी हैं। प्लैटिनम की कीमतों पर भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का असर पड़ता है। अगर आप प्लैटिनम के गहने खरीदने जा रहे हैं तो पहले यहां अपने शहर के ताजा रेट (Platinum Jewellery Rates) जरूर जान लें।

Image

प्लैटिनम का ताजा भाव जानिए

Platinum Price Today (आज का प्लैटिनम का रेट, Platinum Ka Bhav Aaj Ka) 29 March 2026 : खाड़ी में ईरान-इजराइल-अमेरिका में चल रहे युद्ध का असर प्लैटिनम की कीमतों पर भी दिख रहा हैं। गुडरिटर्न्स की रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय बाजार में प्लैटिनम की कीमतों में गिरावट हो रही है। ताजा आंकड़ों के अनुसार आज प्लैटिनम का भाव 20 रुपये गिरकर 5,671 रुपये प्रति ग्राम हो गया। वहीं 10 ग्राम प्लैटिनम की कीमत 200 रुपये लुढ़क कर 56,710 रुपये हो गया। पिछले दिन 99 रुपये घटकर 5,691 रुपये प्रति ग्राम हो गया था। वहीं, 10 ग्राम प्लैटिनम की कीमत 990 रुपये की कमी के साथ 56,910 रुपये पर पहुंच गई थी। उधर इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक प्लैटिनम की कीमत शुक्रवार को बाजार बंद होने तक 61,255 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। चूकिं शनिवार और रविवार को बाजार बंद रहता है, इसलिए दोनों दिन यही भाव मान्य रहेगा। एक्सपर्ट्स का कहना है कि वैश्विक बाजार में उतार-चढ़ाव और मांग में कमी के चलते प्लैटिनम की कीमतों में यह गिरावट देखी जा रही है। ऐसे में यह समय निवेश के लिहाज से अनुकूल माना जा सकता है। ज्वेलरी कारोबारियों के अनुसार, कीमतों में गिरावट से प्लैटिनम गहने की मांग बढ़ने की संभावना है। आने वाले दिनों में बाजार की दिशा अंतरराष्ट्रीय संकेतों पर निर्भर करेगी।

भारत में प्लैटिनम की कीमत (1 ग्राम, 10 ग्राम, 100 ग्राम में)

शहर1 ग्राम की कीमत10 ग्राम की कीमत
दिल्ली₹5,671₹56,710
मुंबई₹5,671₹56,710
कोलकाता₹5,671₹56,710
चेन्नई₹5,671₹56,710
पटना₹5,671₹56,710
लखनऊ₹5,671₹56,710
मेरठ₹5,671₹56,710
कानपुर₹5,671₹56,710
अयोध्या₹5,671₹56,710
गाजियाबाद₹5,671₹56,710
नोएडा₹5,671₹56,710
गुरुग्राम₹5,671₹56,710
चंडीगढ़₹5,671₹56,710
जयपुर₹5,671₹56,710
लुधियाना₹5,671₹56,710
गुवाहाटी₹5,671₹56,710
इंदौर₹5,671₹56,710
अहमदाबाद₹5,671₹56,710
सूरत₹5,671₹56,710
पुणे₹5,671₹56,710
नागपुर₹5,671₹56,710
नासिक₹5,671₹56,710
बैंगलोर₹5,671₹56,710
वडोदरा₹5,671₹56,710
भुवनेश्वर₹5,671₹56,710
कटक₹5,671₹56,710
केरल₹5,671₹56,710
रायपुर₹5,671₹56,710
हैदराबाद₹5,671₹56,710
(डेटा सोर्स-गुडरिटर्न्स)

एंगेजमेंट और शादी की अंगूठियों के लिए अब प्लैटिनम तेजी से लोगों की पसंद बन रहा है। इसकी सबसे बड़ी खासियत इसकी मजबूती और टिकाऊपन है। यह धातु लंबे समय तक अपनी चमक बरकरार रखती है और रोजाना पहनने पर भी आसानी से खराब नहीं होती। इसकी प्राकृतिक सफेद चमक समय के साथ फीकी नहीं पड़ती, इसलिए यह डेली वियर के लिए बेहतरीन विकल्प माना जाता है।

हालांकि, अन्य आभूषणों में प्लैटिनम का उपयोग अभी सीमित है। इसकी ऊंची कीमत और ज्यादा वजन के कारण झुमके, कंगन, पेंडेंट या कफलिंक जैसी ज्वेलरी में इसका इस्तेमाल कम देखने को मिलता है। फैशन रिंग्स में इसकी लोकप्रियता धीरे-धीरे बढ़ रही है, लेकिन फिर भी सोना और चांदी अभी भी अधिक प्रचलित हैं।

प्लैटिनम, सोना और चांदी तीनों धातुओं की अपनी-अपनी खासियतें हैं। प्लैटिनम मजबूत, दुर्लभ और प्रीमियम लुक देने वाला होता है। सोना पारंपरिक महत्व के साथ-साथ निवेश के लिए भी सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। वहीं, चांदी किफायती होती है और इसमें कई आकर्षक डिज़ाइन उपलब्ध होते हैं।

ज्वेलरी खरीदते समय अपनी जरूरत, बजट और बाजार की स्थिति को ध्यान में रखना जरूरी है। सही समय पर, खासकर जब कीमतें अपेक्षाकृत कम हों, प्लैटिनम खरीदना एक समझदारी भरा फैसला हो सकता है।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article