बिजनेस

प्लैटिनम का भाव आज का 25 मार्च 2026: रेट में तेजी बरकरार, जानें पटना, दिल्ली, मुंबई समेत अपने शहर के दाम

Platinum Price Today in India (प्लैटिनम भाव आज का, Platinum Ka Bhav Aaj Ka) 25 March 2026, भारत के प्रमुख शहरों में आज प्लैटिनम 1 ग्राम और 10 ग्राम के भाव: मिडिल ईस्ट में में चल रहे युद्ध के बीच प्लैटिनम की कीमतों में भी उठा-पटक हो रहे हैं। प्लैटिनम की कीमतों पर भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का सीधा असर पड़ता हैं। अगर आप प्लैटिनम के गहने खरीदने जा रहे हैं तो पहले यहां अपने शहर के ताजा रेट (Platinum Jewellery Rates) जरूर देख लें।

Image

प्लैटिनम का ताजा भाव जानिए

Platinum Price Today (आज का प्लैटिनम का रेट, Platinum Ka Bhav Aaj Ka) 25 March 2026: पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध के बीच प्लैटिनम की कीमतों में लगातार बदलाव जारी है। प्लैटिनम की कीमतों में फिर बढ़ोतरी हुई है। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक प्लैटिनम की कीमत बुधवार सुबह तक 62,813 रुपये प्रति 10 ग्राम थी। जो दोपहर तक 64,755 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। शाम को बाजार बंद होने तक 63,825 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। गुडरिटर्न्स की रिपोर्ट के अनुसार भारत में प्लेटिनम की कीमतों में बढ़ोतरी जारी है। प्लैटिनम का भाव 411 रुपये बढ़कर अब 5,961 रुपये प्रति ग्राम हो गया। जबकि 4,110 रुपये बढ़कर 59,610 प्रति 10 ग्राम हो गया। एक्सपर्ट्स के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेजी और औद्योगिक मांग में बढ़ोतरी के कारण प्लेटिनम की कीमतों में यह उछाल देखा जा रहा है। ज्वेलरी और निवेश के नजरिए से भी प्लैटिनम की मांग में लगातार इजाफा हो रहा है। बाजार एक्सपर्ट्स का कहना है कि आने वाले दिनों में भी कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है, इसलिए निवेशकों को सतर्क रहकर निर्णय लेने की सलाह दी जा रही है।

भारत में प्लैटिनम की कीमत (1 ग्राम, 10 ग्राम, 100 ग्राम में)

शहर1 ग्राम की कीमत10 ग्राम की कीमत
दिल्ली₹5,961₹59,610
मुंबई₹5,961₹59,610
कोलकाता₹5,961₹59,610
चेन्नई₹5,961₹59,610
पटना₹5,961₹59,610
लखनऊ₹5,961₹59,610
कानपुर₹5,961₹59,610
मेरठ₹5,961₹59,610
अयोध्या₹5,961₹59,610
गाजियाबाद₹5,961₹59,610
नोएडा₹5,961₹59,610
गुरुग्राम₹5,961₹59,610
चंडीगढ़₹5,961₹59,610
जयपुर₹5,961₹59,610
लुधियाना₹5,961₹59,610
गुवाहाटी₹5,961₹59,610
इंदौर₹5,961₹59,610
अहमदाबाद₹5,961₹59,610
वडोदरा₹5,961₹59,610
सूरत₹5,961₹59,610
पुणे₹5,961₹59,610
नागपुर₹5,961₹59,610
नासिक₹5,961₹59,610
बैंगलोर₹5,961₹59,610
भुवनेश्वर₹5,961₹59,610
कटक₹5,961₹59,610
केरल₹5,961₹59,610
रायपुर₹5,961₹59,610
हैदराबाद₹5,961₹59,610
(डेटा सोर्स-गुडरिटर्न्स)

प्लैटिनम: एंगेजमेंट और वेडिंग रिंग्स की नई पसंद

आजकल एंगेजमेंट और वेडिंग रिंग्स के लिए प्लैटिनम तेजी से लोगों की पहली पसंद बनता जा रहा है। इसकी सबसे बड़ी खासियत इसकी मजबूती और टिकाऊपन है। यह धातु लंबे समय तक अपनी चमक और गुणवत्ता बनाए रखती है, इसलिए रोज़ाना पहनने पर भी जल्दी खराब नहीं होती। इसकी प्राकृतिक सफेद चमक समय के साथ फीकी नहीं पड़ती, जिससे यह डेली वियर ज्वेलरी के लिए बेहद उपयुक्त बनती है।

संवेदनशील त्वचा के लिए सुरक्षित विकल्प

संवेदनशील त्वचा वाले लोगों के लिए भी प्लैटिनम एक सुरक्षित विकल्प है। इसकी उच्च शुद्धता इसे हाइपोएलर्जेनिक बनाती है, यानी इससे एलर्जी होने की संभावना बहुत कम होती है। यही कारण है कि रिंग्स के लिए इसे विशेष रूप से पसंद किया जाता है।

अन्य आभूषणों में सीमित उपयोग

हालांकि प्लैटिनम की लोकप्रियता बढ़ रही है, लेकिन अन्य आभूषणों में इसका उपयोग अभी सीमित है। इसकी कीमत सोने और चांदी से अधिक होती है और यह वजन में भी भारी होता है। इसी वजह से झुमके, कंगन, पेंडेंट या कफलिंक जैसे आभूषणों में इसका इस्तेमाल कम देखने को मिलता है। फिर भी फैशन रिंग्स में इसका चलन धीरे-धीरे बढ़ रहा है, लेकिन लोकप्रियता के मामले में सोना और चांदी अभी भी आगे हैं।

प्लैटिनम, सोना और चांदी: क्या है अंतर

ज्वेलरी खरीदते समय अलग-अलग धातुओं की विशेषताओं को समझना जरूरी होता है। प्लैटिनम अपनी मजबूती, दुर्लभता और प्रीमियम लुक के लिए जाना जाता है। वहीं सोना पारंपरिक महत्व और निवेश के लिहाज से सबसे अधिक पसंद किया जाता है, जबकि चांदी किफायती होने के साथ-साथ आकर्षक डिजाइनों के कारण लोगों को आकर्षित करती है।

समझदारी से करें खरीदारी

अगर खरीदार अपनी जरूरत, बजट और बाजार की स्थिति को ध्यान में रखकर खरीदारी करते हैं, तो यह एक समझदारी भरा निर्णय साबित होता है। खासकर जब बाजार में कीमतें कम हों, तब प्लैटिनम ज्वेलरी खरीदना एक अच्छा मौका हो सकता है।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article