बिजनेस

आज का प्लैटिनम का रेट 11 मार्च 2026: फिर लुढ़की कीमत, बढ़े या घटे, जानें पटना, दिल्ली, मुंबई समेत अपने शहर के दाम

प्लैटिनम कीमत आज की, Platinum Price Today 11 March 2026, भारत के प्रमुख शहरों में आज प्लैटिनम 1 ग्राम और 10 ग्राम के भाव: सोने और चांदी की तरह अब प्लैटिनम ज्वेलरी भी डिमांड बढ़ने लगी हैं। इसकी कीमतें भी देश-दुनिया की परिस्थितियों का प्रभाव पड़ता हैं। चल रहे ईरान और इजराइल-अमेरिका युद्ध के बीच अगर आप प्लैटिनम के गहने खरीदने जा रहे हैं तो पहले यहां अपने शहर के ताजा रेट (Platinum Jewellery Rates) जरूर देख लें।

Image

प्लैटिनम का ताजा भाव जानिए

Platinum Price Today (आज का प्लैटिनम का रेट, Platinum Ka Bhav Aaj Ka) 11 March 2026: चल रहे ईरान और इजराइल-अमेरिका युद्ध का असर प्लैटिनम कीमतों पर भी दिख रहा है। गुडरिटर्न्स की रिपोर्ट के मुताबिक आज भारत में प्लैटिनम की कीमतों में थोड़ी गिरावट हुई। प्लैटिनम का भाव आज 6,459 रुपये प्रति ग्राम और 64,590 रुपये प्रति 10 ग्राम है। पिछले दाम की तुलना में यह कीमत करीब 133 रुपये प्रति ग्राम और 1,330 रुपये प्रति 10 ग्राम कम हुई है। उधर इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार बुधवार सुबह तक प्लैटिनम की कीमत 68,201 रुपये किलो थी। जो दोपहर तक 70,343 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। शाम को बाजार बंद होने तक 69,604 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। कीमतों में यह उतार-चढ़ाव अंतरराष्ट्रीय बाजार के रुख, डॉलर की मजबूती या कमजोरी और मांग-आपूर्ति पर निर्भर करता है। कीमती धातुओं के बाजार में आई इस तेजी का असर ज्वेलरी और निवेश दोनों पर पड़ सकता है। बाजार एक्सपर्ट्स का मानना है कि ग्लोबल बाजार में मांग और सप्लाई के कारण प्लैटिनम के दाम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। निवेशकों और ज्वेलरी खरीदने वालों को सलाह दी जाती है कि खरीदारी से पहले ताजा बाजार भाव जरूर देख लें।

भारत में प्लैटिनम की कीमत (1 ग्राम, 10 ग्राम, 100 ग्राम में)

शहर1 ग्राम की कीमत10 ग्राम की कीमत100 ग्राम की कीमत
दिल्ली₹6,459₹64,590₹6,45,900
मुंबई₹6,459₹64,590₹6,45,900
कोलकाता₹6,459₹64,590₹6,45,900
चेन्नई₹6,459₹64,590₹6,45,900
पटना₹6,459₹64,590₹6,45,900
लखनऊ₹6,459₹64,590₹6,45,900
मेरठ₹6,459₹64,590₹6,45,900
अयोध्या₹6,459₹64,590₹6,45,900
कानपुर₹6,459₹64,590₹6,45,900
गाजियाबाद₹6,459₹64,590₹6,45,900
नोएडा₹6,459₹64,590₹6,45,900
गुरुग्राम₹6,459₹64,590₹6,45,900
चंडीगढ़₹6,459₹64,590₹6,45,900
जयपुर₹6,459₹64,590₹6,45,900
लुधियाना₹6,459₹64,590₹6,45,900
गुवाहाटी₹6,459₹64,590₹6,45,900
इंदौर₹6,459₹64,590₹6,45,900
अहमदाबाद₹6,459₹64,590₹6,45,900
सूरत₹6,459₹64,590₹6,45,900
पुणे₹6,459₹64,590₹6,45,900
नागपुर₹6,459₹64,590₹6,45,900
नासिक₹6,459₹64,590₹6,45,900
बैंगलोर₹6,459₹64,590₹6,45,900
वडोदरा₹6,459₹64,590₹6,45,900
भुवनेश्वर₹6,459₹64,590₹6,45,900
कटक₹6,459₹64,590₹6,45,900
केरल₹6,459₹64,590₹6,45,900
रायपुर₹6,459₹64,590₹6,45,900
हैदराबाद₹6,459₹64,590₹6,45,900
(डेटा सोर्स-गुडरिटर्न्स)

एंगेजमेंट और वेडिंग रिंग्स में प्लैटिनम की बढ़ती पसंद

आजकल एंगेजमेंट और वेडिंग रिंग्स के लिए प्लैटिनम तेजी से लोगों की पसंद बनता जा रहा है। यह धातु अपनी मजबूती और टिकाऊपन के लिए जानी जाती है, इसलिए रोजाना पहनने पर भी इसकी चमक और गुणवत्ता लंबे समय तक बरकरार रहती है। प्लैटिनम की प्राकृतिक सफेद आभा समय के साथ फीकी नहीं पड़ती, जिससे यह डेली वियर ज्वेलरी के लिए एक बेहतरीन विकल्प माना जाता है।

संवेदनशील त्वचा के लिए सुरक्षित

प्लैटिनम की एक और खासियत इसकी उच्च शुद्धता है, जिसके कारण यह हाइपोएलर्जेनिक होता है। इसका मतलब है कि संवेदनशील त्वचा वाले लोग भी इसे बिना किसी परेशानी के पहन सकते हैं। इसकी मजबूती और लंबे समय तक टिके रहने की क्षमता इसे खासतौर पर रिंग्स के लिए लोकप्रिय बनाती है।

अन्य आभूषणों में सीमित उपयोग

हालांकि प्लैटिनम का इस्तेमाल अन्य आभूषणों में अभी भी सीमित है। इसकी कीमत सोने और चांदी की तुलना में अधिक होती है और यह अपेक्षाकृत भारी भी होता है। इसी वजह से झुमके, कंगन, पेंडेंट या कफलिंक जैसे आभूषणों में इसका उपयोग कम देखने को मिलता है। फैशन रिंग्स में कभी-कभी प्लैटिनम का इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन लोकप्रियता के मामले में सोना और चांदी अभी भी आगे हैं।

आभूषण खरीदते समय सोच-समझकर निर्णय लें

आभूषण खरीदते समय विभिन्न धातुओं की विशेषताओं को समझना जरूरी होता है। सोना, चांदी और प्लैटिनम तीनों के अपने अलग फायदे हैं। जहां प्लैटिनम अपनी मजबूती, दुर्लभता और प्रीमियम लुक के लिए पहचाना जाता है, वहीं सोना पारंपरिक महत्व के साथ-साथ निवेश के रूप में भी बेहद लोकप्रिय है।

कीमतों में गिरावट से मिल सकता है अच्छा मौका

अगर खरीदार अपनी जरूरत, बजट और बाजार की स्थिति को ध्यान में रखकर निर्णय लेते हैं, तो आभूषण खरीदना ज्यादा समझदारी भरा हो सकता है। खासकर जब बाजार में कीमतों में गिरावट आती है, तब प्लैटिनम ज्वेलरी खरीदना एक अच्छा और फायदेमंद अवसर साबित हो सकता है।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article